
'भारत में उनका स्वागत, लेकिन वहां जो हुआ...', हरभजन सिंह ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खरी
AajTak
हरभजन सिंह ने बांग्लादेश में हालिया घटनाओं को गलत बताते हुए कहा कि भारत सभी टीमों की मेज़बानी के लिए तैयार है, लेकिन भारत आना या नहीं आना बांग्लादेश और आईसीसी का फैसला है. मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर से रिलीज़ किए जाने के बाद भारत-बांग्लादेश क्रिकेट विवाद ने कूटनीतिक रूप ले लिया.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और भारतीय क्रिकेट के बीच चल रहा टकराव इन दिनों सुर्खियों में है. मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से रिलीज किए जाने के बाद ये विवाद तब और गहरा गया जब बांग्लादेश ने भारत में होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार की धमकी दी. भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह ने अब इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है. हरभजन ने साफ किया कि भारत हर टीम की मेज़बानी के लिए तैयार है, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी ज़ोर देकर कहा कि अंतिम फैसला बांग्लादेश और आईसीसी के हाथ में है.
क्या बोले हरभजन सिंह
सोमवार को न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ दिनों में जो-जो घटनाएं हुई हैं, उनकी वजह से बांग्लादेश भारत नहीं आना चाहता. बांग्लादेश में जो कुछ हुआ, वह गलत है. आईसीसी को उनके अनुरोध पर फैसला लेना चाहिए. हम भारत में सभी का स्वागत करते हैं, लेकिन वे यहां आना चाहते हैं या नहीं, यह उनकी पसंद है.'
यह भी पढ़ें: मुस्ताफिजुर रहमान ने रच दिया इतिहास... टी20 क्रिकेट में पूरे किए 400 विकेट, टूटा पाकिस्तानी गेंदबाज का रिकॉर्ड
बांग्लादेश भारत में खेलना नहीं चाहता
हरभजन की यह टिप्पणी उस समय आई, जब बीसीबी ने औपचारिक रूप से आईसीसी को पत्र लिखकर भारत से बाहर अपने सभी टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैचों को शिफ्ट करने की मांग की. बीसीबी ने इसके पीछे गंभीर सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया है. यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में होना तय है, लेकिन बांग्लादेश अब चाहता है कि उसके सभी मैच पूरी तरह श्रीलंका में कराए जाएं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








