
भारत में इतनी हो सकती OnePlus Nord 2 की शुरुआती कीमत, 22 जुलाई को होगा लॉन्च
AajTak
OnePlus Nord 2 को भारत में 22 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा और अब लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन की कीमत लीक हो गई है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन को देश में दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जाएगा और इसकी शुरुआती कीमत 32 हजार के अंदर रखी जाएगी.
OnePlus Nord 2 को भारत में 22 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा और अब लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन की कीमत लीक हो गई है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन को देश में दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जाएगा और इसकी शुरुआती कीमत 32 हजार के अंदर रखी जाएगी. आपको बता दें वनप्लस की ओर से आधिकारिक तौर पर अभी कीमत की जानकारी नहीं दी गई है. 91मोबाइल्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus Nord 2 को भारत में 8GB + 128GB और 12GB + 256GB वाले दो वेरिएंट्स में उतारा जाएगा और इनकी कीमतें क्रमश: 31,999 रुपये और 34,999 रुपये रखी जा सकती हैं. आपको बता दें OnePlus Nord को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था. इसके 6GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये, 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई थी. ऐसे में अगर लीक हुई कीमत असल साबित होती है तो ओरिजनल नॉर्ड के मुकाबले नए फोन की कीमत ज्यादा होने वाली है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












