
भारत में अचानक ठप पड़ गया एलन मस्क का सोशल प्लेटफॉर्म X, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में यूजर्स हुए परेशान
ABP News
X Platform Down in India: भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में यूजर्स को हो रही परेशानी को लेकर अभी तक एक्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला-स्पेसएक्स के सीईओ का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X सोमवार (16 फरवरी, 2026) की शाम भारत में अचानक से ठप पड़ गया है. प्लेटफॉर्म की सेवाओं के अचानक ठप पड़ने से देशभर में X के यूजर्स के बीच टेंशन के माहौल बन गया. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई समेत कई शहरों में यूजर्स को प्लेटफॉर्म की सेवाओं के इस्तेमाल में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मोबाइल ऐप के साथ वेबसाइट के ठीक से काम न करने की भी शिकायत की है.
किन-किन शहरों में सामने आई परेशानी?
आउटेज ट्रैक करने वाली साइट डाउनडिटेक्टर पर मिली जानकारी के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों से X को लेकर शिकायतें दर्ज कराई गईं. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों में यूजर्स को प्लेटफॉर्म का अपडेटेड फीड लोड न होने, पोस्ट न खुलने और ऐप हैंग होने जैसी समस्याएं आईं.
यूजर्स किन दिक्कतों का कर रहे सामना?













