)
समंदर का खारा पानी बनेगा मीठा अमृत! DRDO ने बनाया जादुई SWaDeS सिस्टम, सेना का नया ब्रह्मास्त्र
Zee News
DRDO Develops Water Desalination System: SWaDeS को खासतौर पर दूरदराज के तटीय इलाकों, द्वीपों और समुद्री मिशनों के लिए डिजाइन किया गया है. जहां मीठे पानी की उपलब्धता बड़ी चुनौती होती है. यह एक पोर्टेबल और तेजी से तैनात किया जा सकने वाला सिस्टम है. इसे आपात हालात में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.
DRDO Develops Water Desalination System: DRDO ने भारतीय सेनाओं के लिए एक अहम स्वदेशी तकनीक विकसित की है. राजस्थान के जोधपुर स्थित डिफेंस लैबोरेटरी लैब ने Sea Water Desalination System (SWaDeS) तैयार किया है. जो समुद्री पानी को पीने योग्य बना सकता है. यह सिस्टम थलसेना, नौसेना और वायुसेना तीनों की ऑपरेशनल जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है.
More Related News
