
भारत-पाक मैच से पहले 'रहमान डकैत' वाले अंदाज में दिखे अर्शदीप, डांस का VIDEO वायरल
AajTak
कोलंबो पहुंचने पर भारतीय टीम का पारंपरिक अंदाज में स्वागत हुआ, जहां अर्शदीप सिंह ने अक्षय खन्ना के अंदाज में डांस कर माहौल बना दिया. टी20 विश्व कप 2026 में अर्शदीप अब तक तीन विकेट ले चुके हैं और पाकिस्तान के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी मजबूत है.
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो में टी20 विश्वकप का मुकाबला खेला जाएगा. इस महामुकाबले के लिए टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच गई है. भारतीय प्लेयर्स के श्रीलंका पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अर्शदीप सिंह की है जिन्होंने अक्षय खन्ना की स्टाइल में डांस किया.
दरअसल, भारतीय टीम रविवार, 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप 2026 मुकाबले से पहले शुक्रवार देर रात श्रीलंका की राजधानी पहुंची. टीम ने गुरुवार को नई दिल्ली में नामीबिया को हराया था.
कोलंबो में भारतीय टीम का पारंपरिक संगीत और नृत्य के साथ जोरदार स्वागत किया गया. मुख्य कोच गौतम गंभीर सबसे आगे नजर आए, जबकि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दिखे. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट के संक्रमण से उबरने के बाद काफी खुश नजर आए. जहां टीम के अधिकांश खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ पारंपरिक नृत्य को देख मुस्कुरा रहे थे, वहीं अर्शदीप ने एक कदम आगे बढ़ते हुए खुद भी डांस करना शुरू कर दिया.
यह भी पढ़ें: कोलंबो में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? भारत-पाक मैच से पहले जान लें प्रेमदासा स्टेडियम से जुड़ा हर आंकड़ा
अर्शदीप सिंह ने किया धुरंधर वाला डांस
फिल्म धुरंधर के मशहूर गाने में अक्षय खन्ना के किरदार की तरह, भारतीय तेज गेंदबाज ने संगीत की धुन पर खुद को पूरी तरह झोंक दिया. उनके बगल में खड़े अक्षर पटेल उनके स्टेप्स देखकर हंसी नहीं रोक पाए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








