
'भारत-पाकिस्तान का T20 वर्ल्ड कप में मैच संभव, लेकिन...', पूर्व PCB प्रमुख नजम सेठी का दावा, बोले- दोनों देशों में बातचीत जारी
AajTak
भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर मचे सियासी और क्रिकेटीय घमासान पर पूर्व PCB प्रमुख नजम सेठी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला पूरी तरह संभव है और इस पर बातचीत चल रही है. सेठी ने ICC और BCCI पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया और बांग्लादेश मुद्दे को मौजूदा संकट की जड़ बताया.
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर उठे विवाद पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व प्रमुख नजम सेठी ने आजतक से खास बातचीत की.
इस बातचीत में सेठी ने साफ कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच पूरी तरह संभव है और इस समय पर्दे के पीछे बातचीत जारी है. उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने जानबूझकर पहले ही अपने फैसले की घोषणा की ताकि बातचीत का रास्ता खुला रहे. सेठी का मानना है कि अभी भी समाधान निकल सकता है, जैसे बांग्लादेश को श्रीलंका में खेलने की अनुमति देना.
नजम ने कहा बीसीसीआई हमें लगातार दबाव में रख रहा है, अब इसे रोकने की जरूरत है, वहीं उन्होंने कहा कि पर्दे के पीछे बातचीत जारी है, बीच का रास्ता निकल सकता है और भारत-पाकिस्तान मैच होने की संभावना अब भी बनी हुई है. अगर आईसीसी अपने रुख में नरमी नहीं दिखाता, तो पाकिस्तान क्रिकेट किसी भी कानूनी लड़ाई के लिए तैयार है.
सेठी ने पाकिस्तान सरकार के भारत के खिलाफ मैच न खेलने के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि क्रिकेट बोर्ड आखिरकार अपनी सरकार के निर्देशों से बंधे होते हैं. उन्होंने पुराने कानूनी मामलों का हवाला देते हुए कहा कि जब भारत सरकार ने BCCI को खेलने से रोका, तब ICC ने उसे स्वीकार किया था, तो अब पाकिस्तान के फैसले पर सवाल क्यों हो रहा है.
पूर्व PCB चीफ ने ICC और BCCI पर ‘डबल स्टैंडर्ड’ अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत की आर्थिक ताकत के कारण ICC फैसले एकतरफा हो जाते हैं. उन्होंने एशिया कप के हाइब्रिड मॉडल, भारत द्वारा पाकिस्तान दौरे से इनकार और पहले से साइन सीरीज को अचानक रद्द करने जैसी घटनाओं का जिक्र किया.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








