
भारत-पाकिस्तान मैच नहीं हुआ तो श्रीलंका को होगा भारी घाटा, इन सेक्टर्स में आ जाएगी तबाही
AajTak
पाकिस्तान के भारत के खिलाफ 15 फरवरी के मैच से हटने के फैसले ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर अनिश्चितता बढ़ा दी है. इसका सबसे बड़ा असर कोलंबो की अर्थव्यवस्था, होटल, एयरलाइंस और पर्यटन उद्योग पर पड़ सकता है. श्रीलंका क्रिकेट इस मुद्दे पर ICC से बातचीत करने की तैयारी में है.
आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर एक बार फिर अनिश्चितता का माहौल बन गया है. इसकी वजह पाकिस्तान है, जिसने 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाला मुकाबला नहीं खेलने का फैसला लिया है. पाकिस्तान के इस फैसले के बाद आईसीसी, बीसीसीआई और पीसीबी चर्चा के केंद्र में हैं. लेकिन इस पूरे घटनाक्रम का असर सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है. इसका सबसे गहरा प्रभाव श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पर पड़ सकता है, जहां यह मुकाबला खेला जाना था.
कोलंबो के होटल और पर्यटन सेक्टर पर सीधा असर
भारत-पाकिस्तान का मैच किसी भी वैश्विक टूर्नामेंट का सबसे आकर्षक मुकाबला माना जाता है. इस एक मैच के लिए हजारों दर्शक, मीडिया कर्मी, कॉरपोरेट प्रतिनिधि और क्रिकेट प्रशंसक अलग-अलग देशों से सफर करते हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलंबो के लगभग सभी छोटे-बड़े होटल इस मैच के लिए पहले से ही बुक हो चुके हैं. अब जब मुकाबला संदेह के घेरे में है, तो इन बुकिंग्स के रद्द होने की आशंका बढ़ गई है. इससे होटल इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हो सकता है.
यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान की एक पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी', कपिल देव ने वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी पर नकवी को लताड़ा
एयरलाइंस और ट्रैवल इंडस्ट्री को झटका

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








