
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर हुए ऋषभ पंत, प्रैक्टिस के दौरान हुए थे चोटिल
AajTak
ऋषभ पंत अभ्यास के दौरान पेट की मांसपेशियों में गंभीर चोट के कारण भारत-न्यूजीलैंड की पूरी वनडे सीरीज़ से बाहर हो गए हैं. कुछ दिनों के आराम के बाद पंत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे. उनकी गैरमौजूदगी में केएल राहुल के विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद है, जो टीम इंडिया के लिए एक अहम बदलाव होगा.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत पूरी वनडे सीरीज़ से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई मेडिकल टीम की पुष्टि के मुताबिक, पंत को दाईं ओर पेट की मांसपेशियों में गंभीर खिंचाव और आंशिक फटाव (strain with tear) हुआ है, जिसके चलते उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे मुकाबलों से बाहर कर दिया गया है.
प्रैक्टिस के दौरान लगी चोट
घटना शनिवार को वडोदरा में अभ्यास सत्र के दौरान हुई, जब ऋषभ पंत नेट्स में बल्लेबाज़ी कर रहे थे. बल्लेबाज़ी करते समय उन्हें अचानक दाईं ओर पेट के हिस्से में तेज़ असहजता महसूस हुई. शुरुआत में मामला सामान्य लगा, लेकिन जब उनके क्लिनिकल लक्षण संतोषजनक नहीं पाए गए, तो मेडिकल टीम ने तुरंत MRI स्कैन कराने का फैसला लिया.
MRI रिपोर्ट और वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ परडीवाला से ऑनलाइन परामर्श के बाद यह स्पष्ट हो गया कि पंत को बड़ी दिक्कत है. इसके बाद मेडिकल पैनल ने उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज़ से बाहर रखने का फैसला किया. बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कुछ दिनों के आराम के बाद पंत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में आगे के आकलन और रिहैबिलिटेशन के लिए रिपोर्ट करेंगे.
पंत के लिए ये बड़ा झटका
गौरतलब है कि ऋषभ पंत हाल ही में घरेलू क्रिकेट खेलते हुए विजय हज़ारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली की ओर से नज़र आए थे और वहीं से सीधे राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़े थे. लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय वापसी की दहलीज़ पर खड़े पंत के लिए यह चोट एक बड़ा झटका मानी जा रही है. खास बात यह है कि वडोदरा वनडे से पहले पंत काफी उत्साहित दिख रहे थे और इसी कारण उन्होंने आराम करने के बजाय अभ्यास करना चुना था.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








