
भारत ने इंग्लैंड को हराकर जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी बने प्लेयर ऑफ़ द मैच और प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट
BBC
भारतीय टीम ने इंग्लैंड को जीत के लिए 412 रन का टारगेट दिया लेकिन इंग्लैंड की टीम 311 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.
भारतीय टीम ने मेंस अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत लिया है. फ़ाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया.
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 412 रन की बड़ी चुनौती रखी थी.
लेकिन इंग्लैंड की टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 311 रन पर ऑल आउट हो गई. इंग्लैंड के बल्लेबाज कैलेब फाल्कनर ने 67 गेंद में 115 रन की तूफानी पारी खेली. लेकिन उनकी पारी इंग्लैंड को जीत नहीं दिला पाई.
फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था.
हालांकि भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पिछले मैच के हीरो आरोन जॉर्ज महज 9 रन बनाकर ही पवेलियन वापस लौट गए.
उस वक्त भारत का स्कोर चार ओवर में 20 रन ही था.
लेकिन इसके बाद कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को निशाने पर ले लिया और महज 55 गेंदों में 8 चौके और 8 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया.













