
'भारत गया था, सिर में घुस गया कीड़ा...', ट्रंप के नए हेल्थ मिनिस्टर का अजीब दावा!
AajTak
एंटी वैक्सीन एक्टिविस्ट रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर को दुनियाभर में वैक्सीन का कट्टर विरोधी माना जाता है. उनका कहना है कि वैक्सीन से ऑटिज्म और अन्य बीमारियां होने का खतरा हो सकता है.
अमेरिका के नए स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं. देश का नया स्वास्थय मंत्री चुने जाने के बाद वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं. ऐसे में उनका एक पुराना बयान दोबारा सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें उन्होंने भारत की अपनी यात्रा का जिक्र किया था.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉबर्ट कैनेडी ने इस साल की शुरुआत में दावा किया था कि 2010 में भारत के दौरे के दौरान उनके दिमाग में कीड़ा घुस गया था. उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि भारत में अधपका पॉर्क खाने की वजह से ऐसा हुआ था.
उन्होंने कंप्यूटर साइंटिस्ट लेक्स फ्रीडमैन के साथ पॉडकास्ट में कहा था कि वह किसी प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए भारत गए थे लेकिन शायद भारत में अधपका पॉर्क खाने की वजह से उन्हें ब्रेनवॉर्म हो गया था, जिसे शुरुआत में डॉक्टरों ने ट्यूमर समझा. उनका कहना है कि इसकी वजह से उनकी सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित हुई थी.
खाने-पीने के शौकीन हैं रॉबर्ट कैनेडी
रॉबर्ट ने इसी इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें टूना फिश सैंडविच बहुत पसंद है और वह इसे रेगुलर खाते हैं. हालांकि, बाद में कैनेडी ने साफ किया था कि फूड प्वॉइजनिंग की वजह से ऐसा हुआ था कि ना कि ब्रेनवॉर्म की वजह से.
एंटी वैक्सीन एक्टिविस्ट रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर को दुनियाभर में वैक्सीन का कट्टर विरोधी माना जाता है. उनका कहना है कि वैक्सीन से ऑटिज्म और अन्य बीमारियां होने का खतरा हो सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











