
भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने की पुष्टि
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पुष्टि की है कि उनकी क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाला मुकाबला नहीं खेलेगी. हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब तक आईसीसी को मैच के बहिष्कार को लेकर कोई औपचारिक सूचना नहीं दी है, जिससे स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार (4 फरवरी) को पुष्टि की कि उनकी क्रिकेट टीम आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ ग्रुप मैच नहीं खेलेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप-ए का यह हाई-वोल्टेज मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है. कैबिनेट बैठक में शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाया है.
उन्होंने कहा, 'हमने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बहुत सोच-समझकर फैसला लिया है कि भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे. खेल का मैदान राजनीति के लिए नहीं होना चाहिए. हम बांग्लादेश के साथ खड़े हैं और यह एक उचित निर्णय है.' शहबाज शरीफ का यह बयान ऐसे समय आया है, जब हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार को लेकर कोई औपचारिक सूचना नहीं दी है.
यह भी पढ़ें: T20 WC 2026: पाकिस्तान को बायकॉट का दांव पड़ा उल्टा, PCB को होगा अरबों का नुकसान… ICC का एक्शन तय!
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस फैसले पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को कोई आधिकारिक ईमेल भेजने से इनकार कर रहा है. यदि पीसीबी औपचारिक रूप से आईसीसी को सूचित नहीं करता है, तो भारत-पाकिस्तान मैच शेड्यूल में बना रहेगा और इस मुद्दे पर अनिश्चितता जारी रह सकती है. बताया जा रहा है कि आईसीसी पाकिस्तान की ओर से आधिकारिक पत्र का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.
भारतीय क्रिकेट टीम 15 फरवरी को कोलंबो जाएगी. कप्तान सूर्यकुमार यादव मैच की पूर्व संध्या पर होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे और टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. यदि पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा टॉस के लिए नहीं आते हैं, तो मैच रेफरी भारत को वॉकओवर देगा. इस तरह भारत को दो अंक मिलेंगे. हालांकि, अगर भारत कोलंबो नहीं जाता है और पाकिस्तान की टीम भी नहीं आती है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









