)
भारत की आजादी के बाद पहला वोट किसने डाला था? जानिए उस 'आइकॉनिक वोटर' की कहानी
Zee News
भारत में आजादी के बाद पहला वोट 25 अक्टूबर 1951 को हिमाचल प्रदेश के कल्पा गांव में श्याम शरण नेगी ने डाला था. वे एक स्कूल शिक्षक थे और उन्हें भारत का पहला वोटर माना जाता है. उन्होंने जीवनभर मतदान किया और लोकतंत्र के प्रतीक बन गए.
भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिल गई थी, लेकिन असली लोकतंत्र की शुरुआत तो तब हुई, जब देश के नागरिकों ने पहली बार वोट डाला. आज हम जिस लोकतंत्र पर गर्व करते हैं, उसकी नींव में एक खास इंसान का नाम जुड़ा है. ये वो इंसान हैं, जिसने भारत की आजादी के बाद सबसे पहला वोट डाला था. यह सिर्फ एक वोट नहीं था, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास की एक ऐतिहासिक शुरुआत थी. चलिए जानते हैं उस पहले वोटर की पहचान, उनकी पृष्ठभूमि और उनका देश के प्रति योगदान.
More Related News
