
'भारत का Gen-Z क्रिएटिविटी से भरा हुआ है', यंग लीडर्स डायलॉग में बोले PM मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के समापन सत्र में कहा कि भारत की Gen-Z जेनेरेशन क्रिएटिविटी, ऊर्जा और नए विचारों से भरी है और देश के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है. उन्होंने बताया कि यह मंच कम समय में युवाओं की भागीदारी का मजबूत जरिया बन गया है. स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेकर इसकी शुरुआत की गई थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत की Gen-Z यानी युवा पीढ़ी क्रिएटिविटी से भरी हुई है और अपने नए विचारों, ऊर्जा और उद्देश्य के साथ देश के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है. यह बात प्रधानमंत्री ने दिल्ली में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कही, जिसमें उन्होंने देश और विदेश से आए युवाओं से संवाद किया.
पीएम मोदी ने कहा कि यह पहल बहुत कम समय में एक ऐसा मजबूत मंच बन गई है, जहां युवा देश की दिशा तय करने में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है. उनके जीवन और विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं. इसी प्रेरणा से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग की शुरुआत की गई.
'10 साल पहले शुरू किए गए सुधार पर अब रिफॉर्म एक्सप्रेस' पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं को ध्यान में रखते हुए एक के बाद एक कई योजनाएं शुरू कीं, जिसके बाद देश में स्टार्टअप क्रांति ने तेजी पकड़ी. उन्होंने कहा कि नए विचार, ऊर्जा और स्पष्ट लक्ष्य के साथ युवा शक्ति आज राष्ट्र निर्माण की अगुवाई कर रही है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में कल्चर, कंटेंट और क्रिएटिविटी पर आधारित ऑरेंज इकोनॉमी तेजी से आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में शुरू किए गए सुधार अब रिफॉर्म एक्सप्रेस का रूप ले चुके हैं और इन सुधारों के केंद्र में युवा शक्ति है.
कार्यक्रम में 50 लाख से ज्यादा युवाओं ने लिया हिस्सा
उन्होंने बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग एक राष्ट्रीय मंच है, जिसका उद्देश्य युवाओं और देश के नेतृत्व के बीच सार्थक संवाद को बढ़ावा देना है. यह कार्यक्रम 9 से 12 जनवरी तक चला, जिसमें देशभर के अलग-अलग स्तरों पर 50 लाख से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे यंग लीडर्स का चयन तीन चरणों की सख्त और योग्यता आधारित प्रक्रिया से किया गया, जिसमें डिजिटल क्विज, निबंध प्रतियोगिता और राज्य स्तर पर विजन प्रेजेंटेशन शामिल थे.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









