
भारतीय विकेटकीपर ने किया 'ब्लंडर', हेलमेट से लगी गेंद और अफगानी टीम को मिल गए 5 पेनल्टी रन
AajTak
अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम ने लगातार पांच मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया. अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को पांच पेनल्टी रन मिले. एमसीसी के एक खास नियम की वजह से ऐसा देखने को मिला.
आईसीसी पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में बुधवार (4 फरवरी) को भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान से हुआ है. हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित इस मुकाबले में अफगानी टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. यानी भारतीय टीम को पहले गेंदबाजी करनी पड़ी.
इस मुकाबले के दौरान एक अनोखी घटना देखने को मिली, जब अफगानिस्तान को नियमों के तहत 5 पेनल्टी रन दे दिए गए. यह घटना अफगानिस्तान की पारी के 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई. भारतीय तेज गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन की गेंद पर अफगानी बल्लेबाज फैसल शिनोजादा ने लेग-साइड की तरफ शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले से नहीं लगी.
क्या कहता है पूरा नियम? भारतीय विकेटकीपर अभिग्यान अभिषेक कुंडू भी गेंद को पकड़ने में नाकाम रहे और गेंद उनके पास जमीन पर रखे हेलमेट से जा टकराई. मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के नियम 28.3.2 के अनुसार अगर गेंद मैदान पर रखे गए फील्डिंग टीम के हेलमेट से टकराती है, तो बल्लेबाजी करने वाली टीम को सीधे 5 पेनल्टी रन दिए जाते हैं.
इसी नियम के तहत अंपायरों ने अफगानिस्तान के खाते में पांच रन जोड़ दिए. नियम के मुताबिक, हेलमेट से टकराने से पहले बल्लेबाजों द्वारा पूरे किए गए रन भी जोड़े जाते हैं, लेकिन इस मामले में गेंद जैसे ही हेलमेट से टकराई, उसे डेड बॉल घोषित कर दिया गया था. इसी वजह से कोई बाउंड्री बाय नहीं दिया गया और अफगानिस्तान को सिर्फ 5 पेनल्टी रन ही मिले.
इस घटना ने मैच के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों का ध्यान खींचा और एक बार फिर क्रिकेट के तकनीकी नियमों को चर्चा में ला दिया.
सेमीफाइनल में भारत की प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








