
भातीय रेलवे के लिए मवेशी बन रहे मुसीबत, 9 दिनों में 200 ट्रेनों पर लगा ब्रेक!
AajTak
भारतीय रेलवे द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन प्रभावित हुई है, जिसे इसी साल 1 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था. अक्टूबर महीने में ही इससे तीन बार मवेशी टकरा गए, जिससे ट्रेन का आगे वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.
पिछले दिनों मुंबई-अहमदाबाद के बीच लॉन्च हुई वंदे भारत से मवेशियों के टकराने के मामले सामने आए थे. जिसके बाद विपक्षी दलों ने जमकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था. इस बीच रेलवे ट्रैक पर मवेशियों के आने को लेकर आधिकारिक आंकड़ें सामने आए हैं. जिनमें बताया गया है कि अक्टूबर के पहले नौ दिनों में मवेशियों के ट्रैक पर आने से 200 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. इस साल अब तक 4,000 से अधिक ट्रेनें मवेशियों के चलते प्रभावित हुई हैं. वहीं इस दौरान कई मवेशियों के मौत भी हुई है.
भारतीय रेलवे द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन प्रभावित हुई है, जिसे इसी साल 1 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था. अक्टूबर महीने में ही इससे तीन बार मवेशी टकरा गए, जिससे ट्रेन का आगे वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.
कई इलाकों में की गई बैरिकेडिंग
न्यूज एजेंसी के मुताबिक अधिकारियों ने कहा कि जहां इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं, वहां रेलवे ने पटरियों के आसपास के कई इलाकों में बैरिकेडिंग कर दी है. लेकिन ट्रैक के लंबे हिस्सों को कवर करना मुश्किल है, क्योंकि एक तरफ रिहायशी इलाके हैं और दूसरी तरफ खेत हैं. रेलवे ने उन हिस्सों की भी पहचान की है, जहां ऐसे मामले अधिक हुए हैं. उन जगहों पर बाड़ लगाने की प्रक्रिया चल रही है. एक अधिकारी ने बताया कि इनमें से 40 फीसदी काम पूरा हो चुका है.
ग्रामीणों को बताए जा रहे परिणाम
अधिकारी ने बताया, "रेलवे कैटल रन ओवर (सीआरओ) को कम करने के लिए सभी तरह के प्रयास कर रहा है. हम उन स्थानों को इंगित कर रहे हैं जहां लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं. हम ऐसी साइटों पर जाते हैं और बार-बार इन घटनाओं के कारणों का पता लगाते हैं. कभी-कभी, ऐसे कारण होते हैं जिनका पता लग जाता है. लेकिन दूसरी बार इनका कोई सीधा कारण नहीं मिलता है. फिर भी, हमारी टीम आस-पास के गांवों का दौरा करती है और सरपंचों से संपर्क करती है. हम ग्रामीणों को ट्रेन के मवेशियों के टकराने के परिणामों के बारे में भी जानकारी देते हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








