
'भाई Google के CEO बन गए, फिर भी...', सुंदर पिचाई के खास पोस्ट पर मजे लेने लगे लोग
AajTak
हाल में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया जिससे सोशल मीडिया पर लोग मजे लेने लगे. लोग उनके पोस्ट पर ढेर सारे फनी कमेंट कर रहे हैं.
भारत में ऐसी धारणा है कि चाहे कितना भी कमा लो माता पिता की कुछ न कुछ उम्मीद रह ही जाती हैं. यानी अगर आप बहुत बड़ी कंपनी में अच्छी खासी सैलरी पर काम कर रहे हैं तब भी कई बार माता पिता कहते हैं कि सरकारी नौकरी होती तो अच्छा होता. कोई सरकारी विभाग में नौकरी कर रहा हो तो माता पिता कहते हैं- बीएड कर लेता तो टीचर लग जाता , समय से घर आता.
कुल मिलाकर बच्चा कुछ भी कर ले लेकिन भारतीय माता पिता की नजर में बेहतर की गुंजाइश रहती है. हाल में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के पोस्ट से एक बार फिर यही बहस छिड़ गई है और उनके पोस्ट पर एक से एक मजेदार कमेंट आ रहे हैं.
दरअसल, पिचाई ने हाल में अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की जिसमें वे आईआईटी खड़गपुर से डॉक्ट्रेट की डिग्री ले रहे हैं. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- 'पिछले सप्ताह मैंने अपने अल्मा मेटर आईआईटी खड़गपुर से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की. मेरे माता-पिता की हमेशा से ये इच्छा थी कि मुझे डॉक्टरेट की उपाधि मिले, मुझे लगता है कि ये काफी मायने रखती है.
उन्होंने आगे लिखा- आईआईटी में एजुकेशन और टेक्नोल़ॉजी तक पहुंच ने मुझे Google की राह पर ला दिया और अधिक लोगों को टेक्नोलॉजी तक पहुंचने में मदद की. टेक्नोलॉजी में आईआईटी की भूमिका AI रिव्ल्यूशन के साथ ही और भी महत्वपूर्ण हो जाएगी, और मैं वहां बिताए गए समय के लिए हमेशा आभारी रहूंगा.'
पिचाई का ये पोस्ट था कि लोगों ने बधाई की झड़ी लगा दी. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी थे जो मजेदार कमेंट कर रहे थे. एक यूजर ने लिखा- अब से हम आपको 'डॉक्टर गूगल' बुलाना शुरू करें क्या?. एक यूजर ने पिचाई के कैप्शन पर कमेंट करते हुए लिखा- 'भाई गूगल के सीईओ बन गए लेकिन मां बाप खुश न हुए.' एक ने मजे लेते हुए लिखा- 'ये पेरेंट्स का दिल मांगे मोर.' एक शख्स ने लिखा- 'ये सारे एशियन पेरेंट्स का सपना होता है.' एक ने कहा- आपके कॉलेज को भी आप पर गर्व होगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











