
'भाई जैसे ईरान के खिलाफ...' इजरायली हमले के बाद इस्लामिक देश के साथ खड़ा सऊदी, ओमान-जॉर्डन ने क्या कहा?
AajTak
शुक्रवार को इजरायल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया जिसमें ईरान को भारी नुकसान हुआ है. इस हमले को लेकर मध्य-पूर्व के देश इजरायल की आलोचना कर रहे हैं. वहीं, जॉर्डन ने कहा है कि अगर उसके एयरस्पेस का उल्लंघन होगा तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
इजरायल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमले कर उसे बड़ा नुकसान पहुंचाया है. ऑपरेशन राइजिंग लायन के तहत किए गए इन हमलों में ईरान का नतांज परमाणु साइट तबाह हो गया है और उसके सैन्य कमांडर मारे गए हैं. माना जा रहा है ईरान परमाणु बम बनाने के लिए इस साइट पर यूरेनियम संवर्धन कर रहा था. इजरायल ने ईरान पर यह हमले उसके परमाणु कार्यक्रम को रोकने के उद्देश्य से किए हैं.
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने इजरायली हमलों को लेकर कहा है कि इसमें उनके टॉप कमांडर हुसैन सलामी भी मारे गए हैं. ईरान की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, IRGC के तेहरान स्थित हेडक्वार्टर को भी नुकसान पहुंचा है.
इजरायली हमलों से ईरान में हुई बड़ी तबाही पर मध्य-पूर्व के कई देशों की प्रतिक्रिया सामने आई है और वो हमले की निंदा कर रहे हैं. सऊदी अरब ने हमले की निंदा करते हुए ईरान को अपना भाई बताया है.
सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने इजरायल के हमले की निंदा करते हुए एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है, 'सऊदी अरब, अपने भाई जैसे देश इस्लामिक गणतंत्र ईरान के खिलाफ इजरायल के जबरदस्त आक्रमण की कड़ी निंदा करता है. यह हमला ईरान की संप्रभुता और सुरक्षा को कमजोर करता है और यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानदंडों का खुला उल्लंघन है.'
सऊदी अरब और ईरान के बीच सालों चली दुश्मनी के बाद मार्च 2023 में चीन की मध्यस्थता से शांति समझौता हुआ था. समझौते के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में नरमी आई है और ईरान पर इजरायली हमले की निंदा उसी दिशा में एक कदम है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










