
'भगवान हर जगह हैं और OYO भी...' वाले विज्ञापन पर बवाल! लोग बोले- क्या खाकर लाते हैं ऐसे आइडिया?
AajTak
सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है. ये ऐड OYO होटल का है. समाचार पत्रों में दिए गए ओयो के विज्ञापन में कुछ ऐसा लिखा है कि लोग नराजगी जता रहे हैं.
सोशल मीडिया पर तेजी से OYO का एक विज्ञापन वायरल हो रहा है. इस को लेकर कई लोग सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं. इसके साथ ही कई तरह की टिप्पणियां भी आ रही है. इस ऐड को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है. चलिए जानते हैं आखिर क्या छिड़ी है बहस?
OYO की ओर से समाचार पत्रों में एक फुल पेज विज्ञापन दिया गया है. इसमें बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है - भगवान हर जगह हैं, और नीचे छोटे फॉन्ट में लिखा है- और OYO भी. इसी कोट को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यूजर्स इस विज्ञापन को लेकर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विज्ञापन की फोटो शेयर कर रहे लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (ट्विटर) पर @upmita नाम के एक यूजर ने इस विज्ञापन का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है- Oyo is equal to भगवान, मतलब क्या खाकर ये वाले घनघोर क्रिएटिव आईडिया लाते हैं लोग. इसके साथ ही पोस्ट में ओयो को टैग भी किया है. वहीं @govindprataps12 नाम के एक यूजर ने लिखा है - ओयो का ये विज्ञापन विवादों में घिरेगा. फिर कंपनी की बढ़िया मार्केटिंग होगी. विज्ञापन का मैसेज है - भगवान हर जगह है और ओयो भी.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









