
'ब्लैक' को याद कर भावुक हुईं रानी मुखर्जी, संजय लीला भंसाली के भरोसे को बताया ताकत
ABP News
Rani Mukerji on Black: निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' को लेकर रानी मुखर्जी ने कई बातें शेयर की हैं. साथ ही फिल्म को करियर का टर्निंग प्वाइंट बताते हुए कहा कि अपने किरदार से एक सीख ली है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने हाल ही में अपनी पॉपुलर फिल्म 'ब्लैक' को लेकर कई बातें शेयर की हैं. साल 2005 में आई इस फिल्म को रानी अपने करियर की सबसे खास फिल्मों में रखती है. उन्होंने फिल्म को लेकर बताया कि इस फिल्म में काम करना उनके लिए सिर्फ एक रोल निभाना नहीं था, बल्कि इसने उन्हें एक कलाकार और इंसान के रूप में बहुत कुछ सिखाया.
रानी को खुद पर नहीं था यकीन
इस फिल्म को संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनाया गया था. रानी ने कहा कि उन्हें भंसाली और उनके विजन पर बहुत भरोसा था, जिसके कारण वो इस किरदार को अच्छे से निभा पाईं. जब इस फिल्म का ऑफर मिला था, तो रानी को यकीन नहीं था कि भंसाली इस रोल के लिए उन्हें चुनेंगे. रानी को लगा कि वो इस किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाएंगी क्योंकि ये बहुत मुश्किल है. फिल्म में वो एक ऐसे किरदार में थी, जो सुनने और देखने में असमर्थ हैं. लेकिन एक निर्देशक का भरोसा ही कलाकार की ताकत बन जाता है. रानी का कहना है कि 'शायद मैं अपने करियर में उस तरह का जादू दोबारा कभी नहीं कर पाऊंगी, जो 'ब्लैक' में हुआ था.'
संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












