
बॉडी बिल्डर ने इंजेक्शन के सहारे बनाए 24 इंच के डोले, अब हो रहा पछतावा
AajTak
रूस में रहने वाले 24 साल के बॉडीबिल्डर किरील टेरेशीन ने पेट्रोलियम जेली इंजेक्शन का इस्तेमाल कर अपने आपको सुपरमैन बनाने की कोशिश की थी लेकिन अब उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है.
रूस में रहने वाले 24 साल के बॉडीबिल्डर किरील टेरेशीन ने पेट्रोलियम जेली इंजेक्शन का इस्तेमाल कर अपने आपको सुपरमैन बनाने की कोशिश की थी लेकिन अब उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है. हालांकि किरील की एक सर्जरी हो चुकी हैं लेकिन अब भी कुछ जटिल सर्जरी बाकी है और कोरोना महामारी के चलते इस शख्स की सर्जरी लगातार टल रही हैं. किरील अपने भविष्य को लेकर चिंतित है और एक दौर में बेपरवाह लाइफ बिताने वाले इस शख्स को अब एहसास है कि वो कितनी बड़ी बेवकूफी कर चुका है. इस शख्स ने कहा कि मैंने 20 साल की उम्र में अपने हाथों में पेट्रोल जेली के इंजेक्शन लगाने शुरू किए थे. मैं उस समय काफी बेपरवाह रहता था और मैंने इसके खतरनाक नतीजों को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया था. मैं इसे अपने शरीर के बाकी हिस्सों पर भी लगाना चाहता था लेकिन मैं पहले अपने बाइसेप्स पर इसका असर देखना चाहता था. उसने आगे कहा कि जब मेरे हाथों के हालात थोड़े खराब होने लगे थे तो मुझे एहसास हुआ कि मुझे इसे अपने शरीर के बाकी हिस्सों पर नहीं लगाना चाहिए. गौरतलब है कि किरील के हालातों के बारे में रूस के फुटबॉल स्टार की पत्नी एलाना को पता चला था. वे प्लास्टिक सर्जरी के चलते नुकसान झेलने वाले लोगों की मदद करती हैं. उन्होंने इसके बाद किरील की सर्जरी में मदद कराई थी.More Related News













