
बैंक FD पर निगेटिव हो गया है रिटर्न! जानें क्या हैं निवेश के बेहतर विकल्प?
AajTak
भारत में बैंकों की सावधि जमा योजनाएं (FD) लोगों के लिए अपनी गाढ़ी कमाई से होने वाली बचत को जमा करने का सबसे लोकप्रिय रास्ता मानी जाती हैं. लेकिन हाल के दिनों में इन पर ब्याज काफी घट जाने और महंगाई बढ़ जाने से वास्तविक रिटर्न निगेटिव हो गया है यानी लोगों का नुकसान हो रहा है.
भारत में बैंकों की सावधि जमा योजनाएं (FD) लोगों के लिए अपनी गाढ़ी कमाई से होने वाली बचत को जमा करने का सबसे लोकप्रिय रास्ता मानी जाती हैं. लेकिन हाल के दिनों में इन पर ब्याज काफी घट जाने और महंगाई बढ़ जाने से वास्तविक रिटर्न निगेटिव हो गया है यानी लोगों को नुकसान हो रहा है. आइए जानते हैं कि एफडी के विकल्प में पैसा जमा करने के अन्य रास्ते क्या हैं? उदाहरण के लिए भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी के पांच साल तक के एफडी पर आपको 5.30 फीसदी का ब्याज मिलता है. अगर कोई 30 फीसदी के टैक्स दायरे में आता है तो उसे इस कमाई पर 1.59 फीसदी ब्याज देना होगा और इस तरह उसका प्रभावी रिटर्न महज 3.71 फीसदी रह जाता है. महंगाई करीब 5 फीसदी हो गई है, तो इस तरह से महंगाई के हिसाब से देखें तो ऐसे एफडी में पैसा जमा करने वाले को करीब 1.29 फीसदी का नुकसान हो रहा है यानी उसे निगेटिव रिटर्न मिल रहा है. यही हाल अन्य बैंकों के एफडी का भी है. क्या हैं विकल्प: ऐसे में लोग एफडी की जगह किसी दूसरे साधनों में पैसा जमा करने को सोचने लगे हैं. निवेश मामलों के जानकार बलवंत जैन कहते हैं कि एफडी की जगह पोस्ट ऑफिस सेविंग्स स्कीम (POMIS), सीनियर सिटीजन स्कीम, एनएससी में पैसा लगाया जा सकता है. म्यूचुअल फंड भी बेहतर रिटर्न का अच्छा साधन हैं. लेकिन यह बात ध्यान रखनी होगी कि म्यूचुअल फंडों में भी अक्सर एक या दो साल में निगेटिव रिटर्न ही मिलता दिखा है. इनमें भी आपको पांच साल या उससे लंबी अवधि के लिए पैसा लगाने पर बढ़िया रिटर्न मिलता है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











