
बेटे ने खुद के अपहरण का वीडियो Insta पर किया पोस्ट, पिता से मांगी 30 लाख की फिरौती
AajTak
मुंगेर में एक नाबालिक लड़के ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने अपरहण और फिरौती की साजिश रची. आठ लाख में डील फाइनल की. अगले दिन नाबालिक खुद पुलिस थाने पहुंचा फिर पूरी बात का खुलासा किया. उसका कहना है कि उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था. इसके बाद से कुछ लोग उसे मारने के लिए ढूंढ रहे थे. इस वजह से उसने यह साजिश रची.
बिहार के मुंगेर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़के ने अपना अपहरण कर इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया. फिर पिता से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने लगा. इसके बाद लड़के ने आठ लाख रुपये में पिता से डील फाइनल की. अगले दिन लड़के ने थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर पूरे मामले का खुलासा किया.
दरअसल, मुंगेर के नया रामनगर थाना क्षेत्र के हरदियाबाद के रहने वाले संजय कुमार गुप्ता एलआईसी एजेंट है. वो कोतवाली थाना क्षेत्र के नया टोला शादीपुर में रहते है. बुधवार शाम पांच बजे तक उनका नाबालिग बेटा घर नहीं आया तो परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी. कुछ देर बाद पिता के इंस्टाग्राम पर उसका एक वीडियो मैसेज आया. उसमें लड़के के हाथ बंधे हुए थे और उसने बताया कि उसका अपहरण हो गया है. अपहरणकर्ता ने 30 लाख रुपये की फिरौती मांग की. मगर, बातचीत के बाद 8 लाख रुपये में डील फाइनल हुई.
रात भर पुलिस लड़के को ढूंढती रही
वीडियो देख घबराए पिता कासिम बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे. मगर, मामला कोतवाली का होने के कारण पुलिस ने मदद करने से मना कर दिया. इसके बाद पिता ने रात करीब 8 बजे कोतवाली थाने पहुंचकर बेटे के अपहरण होने की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लड़के की तलाश शुरू की. पुलिस उसके कई दोस्तों के घर जाकर उनसे पूछताछ कर रात भर उसे ढूंढने में लगी रही. मगर, उसका कुछ पता नहीं चल सका.
परिजन की मदद से घटना को दिया अंजाम
इसके बाद नाबालिग लड़के ने गुरुवार को सुबह थाने पहुंचकर सरेंडर किया. फिर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरे मामले का खुलासे किया. लड़के ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उसने इंस्टाग्राम पर एक मारपीट का वीडियो पोस्ट किया था. इसके बाद से 50-60 लड़के उसको मारने के लिए ढूंढने लगे. इस डर से वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेनीगीर के रहने वाले एक परिचित के यहां चला गया. वहां उनसे मदद लेकर उसने पूरी घटना को अंजाम दिया.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










