
बेटे के गुनाह माफ करने वाले बाइडेन की सुपर 'पावर' की पूरी कहानी, ट्रंप भी खारिज नहीं कर पाएंगे
AajTak
अमेरिकी संविधान के आर्टिकल 2 के क्लोज 2 के तहत राष्ट्रपति के पास किसी भी अपराध में दोषी ठहराए गए किसी भी शख्स की सजा माफ करने या उसकी सजा कम करने की शक्ति है. यह शक्ति उन्हें विशेष मामलों में माफी या रियायत देने की अनुमति देती है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए बेटे की सजा माफ कर दी है. उन्होंने कई मामलों में हंटर बाइडेन को क्षमादान दिया है. ऐसे में सवाल है कि राष्ट्रपति के पास ऐसी कौन सी शक्तियां हैं, जिसके इस्तेमाल से वे गंभीर से गंभीर अपराध के आरोपी या दोषी की सजा माफ कर सकते हैं.
अमेरिकी संविधान के आर्टिकल 2 के क्लोज 2 के तहत राष्ट्रपति के पास किसी भी अपराध में दोषी ठहराए गए किसी भी शख्स की सजा माफ करने या उसकी सजा कम करने की शक्ति है. यह शक्ति उन्हें विशेष मामलों में माफी या रियायत देने की अनुमति देती है. राष्ट्रपति बाइडेन ने इसी शक्ति का इस्तेमाल कर हंटर को माफी दी है.
दरअसल संविधान का यह प्रावधान राष्ट्रपति को न्यायपालिका की स्वतंत्रता के साथ संतुलन बनाने में मदद करता है. मसलन, अगर किसी व्यक्ति को संघीय अदालत द्वारा दोषी ठहराया जाता है, तो राष्ट्रपति उनकी सजा को कम या माफ कर सकते हैं. यह शक्ति राष्ट्रपति को न्यायालय की गलतियों को सुधारने और दया दिखाने का मौका देती है.
अमेरिकी इतिहास में कई मौकों पर राष्ट्रपतियों ने इस विशेष पावर का इस्तेमाल किया है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जेराल्ड फोर्ड ने रिचर्ड निक्सन को वाटरगेट मामले से राहत दी थी.
बाइडेन के फैसले को नहीं पलट सकते ट्रंप
ऐसे में सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप क्या बाइडेन के फैसले को पलट सकते हैं? इसका जवाब है, नहीं. कोई भी नया राष्ट्रपति पिछले राष्ट्रपति के आधिकारिक आदेश को रद्द नहीं कर सकता. संविधान में इसकी मंजूरी नहीं दी गई है.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







