
बेटी संग दुबई में फंसीं एक्ट्रेस लारा दत्ता, हुईं इमोशनल, बोलीं- धमाकों की आवाज सुनी
ABP News
लारा दत्ता दुबई में हैं. वो पिछले 3 साल से ज्यादातर समय दुबई में रह रही हैं. अब इजराइल-ईरान टेंशन की वजह से एक्ट्रेस डर गई हैं. उन्होंने इमोशनल होते हुए वीडियो शेयर किया.
यूएस-इजराइल-ईरान टेंशन की वजह से दुबई की सारी प्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं. कई एक्टर्स दुबई में फंस गए हैं. अब एक्ट्रेस लारा दत्ता ने बताया कि वो भी दुबई में हैं. वो अपनी बेटी के साथ दुबई में हैं. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वो बहुत इमोशनल नजर आईं.
लारा दत्त हुईं इमोशनललारा ने वीडियो में बताया कि वो दुबई में बेटी सायरा के साथ हैं. लारा ने बताया, 'पिछले 3 साल से दुबई मेरा घर है. मैं ज्यादातर समय यहीं बिताती हूं. मैं तब से यहां हूं जब इजराइल-ईरान जंग शुरू हुई. मैं ब्रांड शूट के लिए दुबई में हूं. तभी मैंने स्टूडियो के ऊपर धमाकों और मिसाइल की आवाज सुनी. हम स्टूडियो से भागे. मिसाइलें इंटरसेप्ट होते देखी. पिछले कुछ टेंशन से भरे रहे हैं. मेरे पति महेश काम से बाहर हैं. हम बहुत नर्वस हैं. ये सब डरावना है. धमाके हो रहे हैं. जेट्स ऊपर से उड़ रहे हैं. हम सुरक्षित जगह पर रहते हैं लेकिन धमाकों से खिड़कियां हिल जाती हैं.'
A post shared by Lara Dutta Bhupathi (@larabhupathi)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












