
बेटी को बचाने के लिए पिता ने लगाई नहर में छलांग, लड़की बची, पिता की मौत
AajTak
एक पिता जो अपनी उम्र के 8 दशक देख चुके थे, वह अपनी दिव्यांग बेटी को बचाने के लिए नहर में कूद पड़े. इस हादसे में उनकी मौत हो गई. हालांकि, बेटी की जान जरूर बच गई. जांच कमेटी ने इस बात का खुलासा हुआ है.
86 साल के पिता ने 27 साल की दिव्यांग बेटी की जान बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी थी. हादसे में वह खुद डूब गए. उनकी बेटी को रेस्क्यू कर लिया गया. फिजिकली चैलेंज्ड लड़की ने मोबिलिटी स्कूटर से नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद वह नहर में जा गिरी थी.
86 साल के 'लॉरेंस कैसे' ब्रिटेन के रहने वाले थे. वे 9 बच्चों के पिता थे. वह अपनी 27 साल की बेटी जेसिका को बचाने के लिए नहर में कूदे थे. जेसिका Cerebral Palsy से ग्रस्त हैं. पिछले साल 1 सितंबर को जब यह हादसा हुआ तो जेसिका को बचा लिया गया. लेकिन लॉरेंस नहर में डूब गए. हाल में इस मामले की सुनवाई हुई है. इसी दौरान हादसे की जानकारी सामने आई.
पुलिस की जांच में यह सामने आया कि जेसिका का स्कूटर पानी में चला गया था, जिसके बाद बाद लॉरेंस ने छलांग लगाई. वहीं सीनियर कॉर्नर फॉर कॉनवेल एंड्यू कॉक्स ने इसे 'एक्सीडेंटल डेथ' करार दिया. इस मामले में कई लोगों से भी पूछताछ हुई.
वहीं इस घटना को याद करते हुए लॉरेंस के परिवार ने, शख्स के इस निस्वार्थ कार्य को 'फाइनल एक्ट ऑफ लव' कहा है. परिवार ने जो बयान जारी किया है, उसमें कहा है- वह अपनी दिव्यांग बेटी की देखभाल के लिए समर्पित थे और एक पिता के रूप में उसे बचाने के लिए अपने जीवन का बलिदान देना 'फाइनल एक्ट ऑफ लव' था.'
लॉरेंस के परिवार ने उन लोगों को भी आभार व्यक्त किया जिन लोगों ने जेसिका की जान बचाई. जब पिता और बेटी नहर में डूब रहे थे, वहां जॉगिंग करने वाले लोगों ने पास में ही मौजूद दो मछुआरों को इस बारे में बताया, जो लॉरेंस को खींचकर बाहर लाए.
वहीं पैडल बोर्ड इंस्ट्रक्टर ने जब शोरगुल की आवाज सुनी तो वह जेसिका को बचाने के लिए नहर में कूद गए. इसके बाद मौके पर एक एयर एंबुलेंस भी आई, लेकिन लॉरेंस की जान बचाई नहीं जा सकी.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.







