)
बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप Livspace में मचा 'भूचाल', 1000 कर्मचारियों की हुई छंटनी; को-फाउंडर ने भी छोड़ा साथ
Zee News
Livspace Layoffs 2026: बेंगलुरु बेस्ड एक होम डेकोर कंपनी Livspace ने अचानक अपने करीब 1,000 एम्प्लॉईस को नौकरी से निकाल दिया है. कंपनी में हुई छंटनी के बाद को-फाउंडर सौरभ जैन ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस ले-ऑफ के लिए लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को जिम्मेदार बता रहे हैं.
Livspace Layoffs 2026: टेक और स्टार्टअप की दुनिया से एक बड़ी और परेशान करने वाली खबर सामने आई है. बेंगलुरु के मशहूर होम इंटीरियर स्टार्टअप Livspace ने अपने करीब 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. कंपनी ने यह छंटनी इतने बड़े स्तर पर और इतनी अचानक की कि पूरी इंडस्ट्री सन्न रह गई. इतना ही नहीं, कंपनी के को-फाउंडर ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस पूरे बवंडर के पीछे की सबसे बड़ी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस छंटनी से लिवस्पेस ने अपने कुल कर्मचारियों में से करीब 12 प्रतिशत लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है.
AI बना विलेन या मजबूरी? लिवस्पेस की इस छंटनी ने एक बार फिर उस बहस को जिंदा कर दिया है, जिसमें लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या AI इंसानों की नौकरियां खा रहा है? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिवस्पेस अपने पूरे बिजनेस मॉडल को ‘AI-फर्स्ट’ बनाने की तैयारी कर रही है. कंपनी का मानना है कि जो काम पहले सैकड़ों डिजाइनर और ऑपरेशंस टीम मिलकर करती थी, वह अब एडवांस AI टूल्स की मदद से ज्यादा तेजी और कम खर्च में हो सकता है. इसी टेक ट्रांजिशन की कीमत इन 1,000 कर्मचारियों को चुकानी पड़ी है. ये कंपनी के कुल वर्कफोर्स का लगभग 12 प्रतिशत हिस्सा थे.
यह भी पढ़ें:- क्या है 'Pax Silica'? चीन की दादागिरी खत्म करने के लिए भारत-अमेरिका की महा-डील...
को-फाउंडर ने क्यों दिया इस्तीफा? कंपनी की मुश्किलें तब और बढ़ गईं, जब बड़े फेरबदल के बीच उसके को-फाउंडर ने भी इस्तीफा दे दिया. हालांकि आधिकारिक तौर पर इसे निजी कारणों से लिया गया फैसला बताया जा रहा है, लेकिन अंदरखाने चर्चा है कि वे कंपनी के इस आक्रामक AI रुख और बड़े पैमाने पर छंटनी के फैसले से सहमत नहीं थे. किसी भी स्टार्टअप के लिए एक फाउंडर का जाना बड़ा झटका माना जाता है.
कर्मचारियों में रोष निकाले गए कर्मचारियों में जूनियर लेवल से लेकर मिड-मैनेजमेंट तक के लोग शामिल हैं. कई कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के मीटिंग में बुलाया गया और पिंक स्लिप थमा दी गई. कंपनी ने हालांकि सेवरेंस पैकेज देने का वादा किया है, लेकिन 2026 की शुरुआत में ही इतनी बड़ी छंटनी ने मार्केट में डर का माहौल पैदा कर दिया है.

Samudrik Shastra about Female Foot: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, किसी भी महिला के पैरों के आकार, बनावट और वहां मौजूद विशेष चिह्नों को देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि वे अपने परिवार और ससुराल के लिए कितनी भाग्यशाली सिद्ध होंगी. आइए जानते हैं पैरों से जुड़े कुछ संकेतों के बारे में, जो किसी महिला को भाग्यशाली बनाते हैं.

India AI Impact Summit 2026 में लखनऊ की एरा यूनिवर्सिटी ने मेडिकल शिक्षा का भविष्य पेश किया. यूनिवर्सिटी ने गेमिफिकेशन टेक्नोलॉजी पर आधारित एक VR मॉडल के जरिए मेडिकल छात्रों को वर्चुअल माहौल में सर्जरी और इमरजेंसी केस की ट्रेनिंग करवाई. इस नई टेक्नोलॉजी में डॉक्टर ऐसी परिस्थितियों का सामना करते है जैसे वो असली इमरजेंसी वार्ड में करते है.

Google Search Pakistan: T20 World Cup में खेले गए भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में इस बार कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जो अब पाकिस्तानियों को भुले नहीं भूल रहा है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया. और इस जीत के असली हीरो बने युवा बल्लेबाज ईशान किशन. अब पाकिस्तान में 3 दिन से किशन की हाइट, उम्र और गर्लफ्रेंड के बारे में सर्च हो रहा है.

Ramadan 2026: रमजान में इफ्तार की शुरुआत खजूर खाकर ही क्यों करते हैं, जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक वजह
Ramadan fasting Spiritual Rules: रमजान का पाक महीना इबादत का महीना है. सब्र और रूहानी सुकून पाने के लिए इस महीने में लोग इबादत के लिए खुद को समर्पित कर देते हैं. इस महीने में सहरी रोजा और इफ्तार किया जाता है. एक सवाल मन में जरूर उठता है कि लोग रोजे के बाद इफ्तार में सबसे पहले खजूर ही क्यों खाते हैं. आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

बच्चे की किडनैपिंग और गायब होने का डर खत्म! आ गए स्मार्ट जूते, बाहर कदम रखते ही मोबाइल पर आएगा अलर्ट
आज के समय में जब माता-पिता दोनों कामकाजी होते हैं और बच्चे स्कूल, ट्यूशन या खेल के लिए बाहर जाते हैं, तो उनकी लोकेशन जानना एक बड़ी चिंता बन जाती है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए इन स्मार्ट जूतों को डिजाइन किया गया है. ये जूते रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा देते हैं.

Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.




