
‘बुमराह देश की धरोहर, 2 साल पहले ही...’ वर्ल्ड कप जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव हुए इमोशनल
AajTak
टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि यह जीत टीम की दो साल की मेहनत का परिणाम है. उन्होंने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की फाइनल में शानदार बल्लेबाजी की तारीफ की और जसप्रीत बुमराह को पीढ़ी में एक बार मिलने वाला गेंदबाज बताया.
न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव बेहद गदगद दिखे. उन्होंने कहा कि यह जीत उनके लिए बहुत खास है और इस उपलब्धि को पूरी तरह महसूस करने में अभी थोड़ा समय लगेगा.
फाइनल जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि यह सफर 2024 विश्व कप के बाद शुरू हुआ था, जब उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई थी. उन्होंने बताया कि उस समय भारतीय क्रिकेट प्रशासन और सीनियर खिलाड़ियों ने उन पर भरोसा जताया, जिसने उन्हें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया.
जीत के बाद क्या बोले कप्तान सूर्या
सूर्यकुमार ने कहा, 'मुझे लगता है कि इस जीत को समझने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन मैं बेहद खुश हूं. यह सफर लंबा रहा है. 2024 विश्व कप के बाद यह यात्रा शुरू हुई थी. उस समय मुझ पर भरोसा दिखाया गया और मुझे टीम की कप्तानी का मौका मिला. वहां से लेकर यहां तक पहुंचना और खिताब जीतना हमारे लिए बहुत खास है.'
दो साल से बन रही थी जीत की नींव
भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम पिछले दो साल से लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रही थी और वही आदतें इस टूर्नामेंट में भी बरकरार रखी गईं. उन्होंने कहा, 'हम पिछले दो साल से लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रहे थे. हमारा सिर्फ यही लक्ष्य था कि 2024 विश्व कप में जो अच्छी आदतें और सोच हमने अपनाई थीं, उन्हें आगे भी जारी रखें. खिलाड़ियों ने इसे बहुत अच्छे तरीके से अपनाया.'

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









