
बीजेपी पार्षदो ने बजट संसोधन की प्रतियां फाड़ी, दिल्ली MCD में जोरदार हंगामा
AajTak
दिल्ली नगर निगम के बजट पर बुलाई गई मीटिंग में मंगलवार को खूब हंगामा हुआ. भाजपा पार्षदों का कहना है कि वार्ड कमेटियों से लेकर स्थायी समिति, शिक्षा समिति तक के फंड को महापौर के अधिकार वाले फंड में ट्रांसफर करने का प्रस्ताव दिया गया है, जो कि कर्मचारी विरोधी है.
दिल्ली नगर निगम के संशोधित बजट अनुमान 2023-24 और बजट अनुमान 2024-25 पर चर्चा के लिए बुलाई गई निगम सदन की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई. सोमवार को चंड़ीगढ़ महापौर चुनाव में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर आप और भाजपा पार्षदों में नोंक-झोंक हुई थी तो वहीं मंगलवार को बैठक भाजपा पार्षदों ने आप पार्षदों की ओर से बजट में संशोधन (कट मोशन) के प्रस्तावों को लेकर भाजपा ने विरोध किया. बीजेपी पार्षदों ने संशोधन प्रस्ताव की प्रतियां भी फाड़ दीं.
भाजपा पार्षद योगेश वर्मा ने इस सदन में इस मुद्दे को उठाया. इसके बाद भाजपा पार्षद महापौर डॉक्टर शैली ओबेराय के आसन के सामने आ गए और महापौर से कट मोशन को वापस लेने की मांग की. इस दौरान महापौर ने भाजपा पार्षदों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन हंगामा शांत होने के लिए पहले सदन की बैठक दस मिनट के लिए स्थगित की.
ये भी पढ़ें: AAP नेता संजय सिंह को शपथ लेने के लिए कोर्ट से फिर मिली अनुमति, पुलिस लेकर जाएगी राज्यसभा
भाजपा पार्षद क्यों कर रहे विरोध?
भाजपा पार्षद योगेश वर्मा का कहना है कि चाहे ग्रुप बी के कर्मचारियों के वेतन का मामला हो या वार्ड कमेटियों से लेकर स्थायी समिति, शिक्षा समिति के फंड को महापौर के विवेकाधिकार फंड में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव आप पार्षदों ने दिया है. वर्मा ने कहा कि यह प्रस्ताव जन विरोधी के साथ ही कर्मचारी विरोधी है. इन प्रस्तावों का भाजपा विरोध करती है. साथ ही इन प्रस्तावों को पास नहीं होने दिया जाएगा. योगेश वर्मा ने कहा कि कुल 1500 करोड़ फंड ऐसे मदों से स्थानांरित आप सरकार करना चाहती है जो वैधानिक रूप से उचित नहीं है.
कांग्रेस पार्षदों ने भी जताया विरोध

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










