
बीजेपी के साथ नई पारी में क्या हैं नीतीश कुमार के फायदे-नुकसान
AajTak
नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के साथ नई पारी में काम करना मुश्किल तो होगा, लेकिन लोकसभा चुनाव तक कोई दिक्कत नहीं लगती. हां, चुनाव बाद INDIA ब्लॉक के मुकाबले बीजेपी का साथ बेहतर भविष्य की अपेक्षा जरूर कर सकते हैं.
नीतीश कुमार वक्त की नजाकत को अच्छी तरह समझते हैं. जरूरतों को भी वो अच्छी तरह समझते हैं - और जरूरत के हिसाब से ही फैसले लेते हैं. राजनीतिक गठबंधन का उनका हर फैसला वक्त के हिसाब से बिलकुल सही होता है.
अपने साथ साथ नीतीश कुमार को दूसरों की भी जरूरतों की अच्छी समझ हो चुकी है, तभी तो बिहार के हर खांचे में फिट बैठ जाते हैं. जैसे राजनीतिक दल बीती बातें भूल कर नीतीश कुमार को गले लगा लेते हैं, जनता भी तो सिर आंखों पर ही बिठाये हुए है.
अगर बिहार की जनता नीतीश कुमार के साथ नहीं होती, तो भला उनका गठबंधन चुनाव कैसे जीत पाता? जब से बिहार के मुख्यमंत्री बने जिस भी गठबंधन के साथ चुनाव लड़े, जीत उसी की हुई.
आखिर बिहार विधानसभा चुनावों में हार उसी गठबंधन की क्यों होती है, जिसमें नीतीश कुमार नहीं होते हैं? 2005 से अब तक हुए सारे ही चुनावों के नतीजे मिसाल हैं. 2013 में बीजेपी को छोड़ दिये तब भी 2015 में महागठबंधन के नेता के रूप में चुनाव जीत गये. 2017 में महागठबंधन छोड़कर 2020 में एनडीए के नेता के रूप में चुनाव जीतने में सफल रहे.
नीतीश कुमार में ऐसी खासियत तो है ही कि पिछले एक दशक में बीजेपी और और लालू यादव की पार्टी आरजेडी को हरदम उनकी जरूरत बनी रहती है. अभी अभी वो बीजेपी के साथ चले गये हैं, लेकिन राष्ट्रीय जनता दल को अब भी उनकी शिद्दत से जरूरत है.
बीजेपी के साथ जाने से नीतीश कुमार को नुकसान तो हो सकते हैं, लेकिन फायदे भी बहुत लगते हैं. अभी तो हर कोई मान कर चल रहा है कि नीतीश कुमार के पाला बदलने का ये अंतिम वाकया है, लेकिन अब भी कोई गारंटी नहीं दे सकता कि भविष्य में मौका मिला तो वो चूक जाएंगे.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







