
बीजापुर के लोगों ने अमित शाह को बताया 'मैन ऑफ स्टील', बोले- वही खत्म कर सकते हैं नक्सलवाद
AajTak
एक लोकल फोटोग्राफर ने कहा,
बीजापुर के ग्रामीणों का मानना है कि गृह मंत्री अमित शाह वो आदमी हैं जो नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने की ताकत रखते हैं. अमित शाह को "मैन ऑफ स्टील" बताते हुए ग्रामीणों ने कहा कि अगर कोई नक्सलवाद को समाप्त कर सकता है, तो वो अमित शाह ही हैं. छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना के मिलकर चलाए जा रहे सबसे बड़े एंटी-नक्सल ऑपरेशन का आज छठा दिन है.
यह ऑपरेशन तब शुरू हुआ था जब खुफिया जानकारी मिली कि PLGA के शीर्ष कमांडो, मदवी हिडमा और देवा, इलाके में छिपे हुए हैं. ऑपरेशन का मकसद PLGA बटालियन के 1 से 5 ठिकानों को ध्वस्त करना है, जिससे नक्सल आंदोलन की ताकत कमजोर हो और 2026 तक इसका अंत हो सके, जैसा कि अमित शाह ने वादा किया है.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: इतिहास का सबसे बड़ा एंटी-नक्सल ऑपरेशन जारी, मुश्किल हालात में जवान डटे
तीन नक्सलियों को किया गया ढेर
अब तक के ऑपरेशन में तीन नक्सलियों को मार गिराया जा चुका है, लेकिन उनकी पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. इंडिया टुडे की टीम बिजापुर के एक गांव पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर यह जानने-समझने की कोशिश की कि आकिर नक्सलवाद के खिलाफ ऑपरेशन किस तरह चलाए जा रहे हैं, और यहां पहुंचकर पता चला कि ग्रामीण गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ करते नहीं थकते.
गोपनीयता की शर्त पर, एक ग्रामीण ने बताया कि नक्सलियों ने बयान जारी करके कहा था कि करगुट्टा पहाड़ियों में न जाएं, जहां लगभग 100 आईईडी लगाए गए हैं. ऑपरेशन का छठा दिन गुजर रहा है और सुरक्षा बलों का भारी जमावड़ा हर दिशा से देखा जा रहा है. एक अन्य ग्रामीण ने बताया कि पिछले एक साल में पुलिस कैंप हर 3-5 किलोमीटर की दूरी पर स्थापित किए गए हैं, जिससे उनकी सुरक्षित पहुंच बढ़ी है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










