
बीकानेर में मिले ब्राह्मोस मिसाइल के बूस्टर और नोज कैप, पाकिस्तानी विफलता की खुली पोल
AajTak
विशेषज्ञों के अनुसार, ब्राह्मोस मिसाइल के ये हिस्से-बूस्टर और नोज़ कैप लॉन्च के तुरंत बाद अलग हो जाते हैं और ज़मीन पर गिर जाते हैं. इस बार ये टुकड़े भारत के ही क्षेत्र में आकर गिरे, जो यह संकेत देता है कि मिसाइल अपने लक्ष्य की ओर सफलतापूर्वक रवाना हुई.
राजस्थान के बीकानेर के नजदीक एक खेत में ब्रह्मोस मिसाइल का बूस्टर और नोज कैप मिलने से सनसनी फैल गई.ग्रामीणों ने बताया कि रात में आसमान में तेज रोशनी के साथ जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद यह मलबा खेत में गिरा. भारत ने ब्राह्मोस मिसाइल को पाकिस्तान के बहावलपुर में अपने लक्ष्य पर निशाना साधने के लिए इस्तेमाल किया था.
जैसे ही मिसाइल को लॉन्च किया गया तो तुरंत ही इसके बूस्टर और नोज कैप बाहर निकल गए. इससे यह संकेत मिलता है कि ब्रह्मोस बहावलपुर में सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को निशाना बनाया. इससे पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम की भी पोल खुल गई जो इतनी तैयारी और समय होने के बावजूद ब्रह्मोस को रोकने में फिर से विफल रहा.
यह भी पढ़ें: अग्नि, प्रलय, शौर्य, ब्रह्मोस... भारत की 5 मिसाइलें जो कुछ सेकेंड्स में ही पाकिस्तान के बड़े शहरों को तबाह कर सकती हैं
लॉन्च के बाद अलग हो जाते हैं नोज और बूस्टर
गांव के लोगों ने रात को एक तेज़ चमक और ज़ोरदार धमाके की आवाज़ देखी-सुनी थी, जिसके बाद अगली सुबह खेत में यह भारी भरकम धातु का सिलेंडरनुमा ढांचा पाया गया. इसके बाद अगले दिन यहां लोगों की भीड़ जुट गई. विशेषज्ञों के अनुसार, ब्राह्मोस मिसाइल के ये हिस्से-बूस्टर और नोज़ कैप लॉन्च के तुरंत बाद अलग हो जाते हैं और ज़मीन पर गिर जाते हैं.
इस बार ये टुकड़े भारत के ही क्षेत्र में आकर गिरे, जो यह संकेत देता है कि मिसाइल अपने लक्ष्य की ओर सफलतापूर्वक रवाना हुई. इस घटना ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान ब्राह्मोस जैसे हाई-स्पीड, सटीक हथियारों को इंटरसेप्ट करने में पूरी तरह विफल रहा है, चाहे उसके पास तैयारी का समय हो या न हो. यह भी पढ़ें: भारत के पास पृथ्वी-अग्नि और ब्रह्मोस तो PAK के पास शाहीन-बाबर-गौरी... मिसाइल पावर में कौन कितना पावरफुल?

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







