
बिहार: RSS की तुलना PFI से करने वाले एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो के खिलाफ दिल्ली में FIR
AajTak
दिल्ली के रहने वाले अश्विनी गुप्ता ने एसएसपी के खिलाफ हौज खास थाने में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है. बयान को लेकर बढ़ते विवाद बढ़ने पर पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों सफाई दे चुके हैं.
पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो का बयान उनके गले की फांस बनता नजर आ रहा है. एसएसपी के खिलाफ अब राज्य के बाहर दिल्ली में मामला दर्ज कराया गया है. इसे लेकर बिहार पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है. दरअसल, एसएसपी ने कहा था कि PFI में RSS की तरह ही ट्रेनिंग दी जाती है. एसएसपी के बयान की आलोचना बिहार के साथ-साथ पूरे देश में की गई थी. सोशल मीडिया पर एसएसपी को लेकर नेगेटिव कमेंट की बाढ़ आ गई थी. बीजेपी कोटे से बिहार सरकार में मंत्री सम्राट चौधरी समेत नितिन नवीन के साथ कई भाजपा नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार से एसएसपी को हटाने की मांग कर डाली थी.
दिल्ली के रहने वाले अश्विनी गुप्ता ने एसएसपी के खिलाफ हौज खास थाने में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है. बयान को लेकर बढ़ते विवाद बढ़ने पर पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों सफाई दे चुके हैं. उन्होंने कहा था कि पूछताछ के आरोपियों ने जो कहा, वहीं उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा.
एसएसपी ने कहा कि जब आरोपियों से उनके काम करने के तरीके के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जैसे दूसरे संगठन अपने लोगों को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने के नाम पर प्रशिक्षण देते हैं. वे भी ऐसा ही करते हैं. SSP ने जोर देकर कहा कि उन्होंने कभी भी एक संगठन की दूसरे के साथ तुलना नहीं की. एसएसपी का कहना है कि विवाद उनके बयान की चयनात्मक व्याख्या के कारण खड़ा हुआ. उन्होंने यह भी कहा कि हम किसी भी विवाद से विचलित हुए बिना जांच पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.
SSP के बयान पर भड़की थी बीजेपी
RSS की PFI से तुलना करने पर बीजेपी प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा था कि पटना के SSP, PFI के प्रवक्ता की तरह बोल रहे हैं. उन्हें SSP के पद से हटा देना चाहिए. वहीं बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और विधायक हरीश भूषण ठाकुर ने कहा था कि एसएसपी का बयान उनके मानसिक दिवालियापन को दिखाता है और उन्हें तुरंत अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए नहीं तो सरकार को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए.
SSP के समर्थन में RJD और HAM

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







