
बिहार सरकार के खिलाफ आंदोलन पर बैठे हजारों पुलिस अभ्यर्थी, जानें मामला
AajTak
धरने पर बैठे अभ्यार्थियों का कहना है कि जुलाई 2023 में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बिहार सरकार के द्वारा जो विज्ञापन निकाला गया था उसमें EWS (Economically Weaker Section) ओर NCL (Non Creamy Layer) सर्टिफिकेट की मांग नहीं की गई थी जो अब की जा रही है.
Bihar Police Constable Exam Passed Candidates Protest: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में सफल हुए हजारों अभ्यर्थी पटना के गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका आरोप है कि जुलाई 2023 में जो विज्ञापन बिहार सरकार ने सिपाही भर्ती के लिए जारी किया था, उसमें EWS (Economically Weaker Section) और NCL (Non Creamy Layer) सर्टिफिकेट की मांग नहीं की गई थी, लेकिन अब परीक्षा परिणाम के बाद ये सर्टिफिकेट मांगे जा रहे हैं.
अभ्यर्थियों का कहना है कि जब जुलाई 2023 में सिपाही भर्ती परीक्षा का विज्ञापन निकाला गया था, तब इसमें स्पष्ट रूप से इन सर्टिफिकेट्स की आवश्यकता का उल्लेख नहीं था. अब, परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद, CCC (Computer Science Certification) द्वारा अचानक EWS और NCL सर्टिफिकेट की मांग की जा रही है, जिसको लेकर अभ्यर्थियों में गहरी नाराजगी है. अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करती, वे धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे.
आवेदन के वक्त नहीं मांगे गए थे सर्टिफिकेट
इस मुद्दे पर अभ्यर्थियों का कहना है कि जब उन्होंने आवेदन किया था, तब इन सर्टिफिकेट्स की आवश्यकता नहीं थी, तो कई अभ्यर्थियों ने इन्हें बनवाने की आवश्यकता नहीं समझी थी. अब, जब परीक्षा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और परिणाम घोषित हो गए हैं, तो अचानक ये सर्टिफिकेट मांगे जा रहे हैं, जो कई अभ्यर्थियों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है.
अभ्यर्थियों का कहना है कि अब उन्हें एक और सर्टिफिकेट बनाने के लिए अतिरिक्त समय और पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. केंद्रीय चयन पर्षद (CCC) द्वारा वर्ष 2022 का EWS और NCL सर्टिफिकेट मांगने का निर्णय गलत है, क्योंकि अब यह सर्टिफिकेट बनवाना संभव नहीं है. अपनी मांगों को लेकर हजारों की संख्या में सफल अभ्यर्थी सोमवार से पटना के गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं.
इतने कैंडिडेट्स हुए प्रभावित

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









