
बिहार में ट्रिपल मर्डर... पति-पत्नी और दो साल की बेटी को मौत के घाट उतारा, तीन साल पहले हुई थी लव मैरिज, ऑनर किलिंग की आशंका
AajTak
बिहार के भागलपुर में एक महिला, उसके पति और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव का है. हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि महिला के पिता और भाई ने की. फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं. उनकी तलाश की जा रही है.
बिहार एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा है. जहां एक ही परिवार के मासूम बच्चे समेत दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामला नवगछिया जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवटोलिया का है. नवटोलिया निवासी चंदन (40) उनकी पत्नी चांदनी (23) और बेटी रोशनी (2) की हत्या हुई है.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, तीन साल पहले दोनों ने प्रेम प्रसंग में शादी की थी. हत्या का आरोप लड़की के पिता और भाई पर लगा है. बताया जा रहा है कि चंदन और चांदनी के बीच प्रेम प्रसंग था. लड़की के परिजन इससे नाराज चल रहे थे और आज मौका पाकर उनकी हत्या कर दी गयी.
मृतक चंदन के भाई ने बताया की लड़की के पिता पप्पू सिंह घर के बगल में ही काम कर रहे थे. उसने पहले दोनों को रॉड से मारा इसके बाद पप्पू सिंह का बेटा धीरज वहां पहुंचा और उसने तीनों पर फायरिंग कर दी. जिसके चलते मौके पर ही तीनों की मौत हो गई. गोपालपुर के नवटोलिया में चंदन का दो घर है एक घर सड़क के किनारे है जहां उसके मां पिता रहते थे और गांव के अंदर बने घर मे चंदन परिवार के साथ रहता था. चंदन अपने परिवार के साथ पिता के घर उनकी तबीयत जानने पहुंचा था. दोनों हत्यारे घटना के बाद फरार हो चुके हैं.
नागचिया के उपविभागीय पुलिस अधिकारी (नवनियुक्त) ओम का प्रकाश अरुण ने बताया कि दोनों बाप बेटे की गिरफ्तारी के लिये टीम का गठन कर दिया गया है. प्रेम प्रसंग में परिवार की हत्या हुई है. तीन साल पहले दोनों की शादी हुई थी, जिससे परिजन नाखुश थे. आज लड़की के पिता ने मौका मिलते ही पहले दोनों पर रॉड से हमला किया फिर तीनों पर गोलियां चलाई. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








