
बिहार के दलित नेता और पूर्व मंत्री रमई राम का निधन, बोचहां सीट से रिकॉर्ड 9 बार रहे विधायक
AajTak
दलित नेता और पूर्व मंत्री रमई राम के निधन पर कई राजनेताओं ने शोक जताया है. वह मुजफ्फरपुर की बोचहां विधानसभा सीट से रिकॉर्ड 9 बार विधायक रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज पटना के निजी अस्पताल में चल रहा था.
बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का गुरुवार को पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 82 साल के थे और पिछले कुछ समय बीमार चल रहे थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.
रमई राम ने सियासी करियर की शुरुआत निर्दलीय विधायक के तौर पर 1970 में की थी. वह राबड़ी देवी की सरकार में मंत्री रहे. जेडीयू में शामिल होने के बाद वह नीतीश सरकार में भी मंत्री बने. वह मुजफ्फरपुर की बोचहां विधानसभा सीट से रिकॉर्ड 9 बार विधायक रहे. पांच दशक के सियासी करियर में वह कुछ विवादों में भी फंसे, लेकिन अपने विधानसभा क्षेत्र में वह अक्सर जनता का दिल जीतने में सफल रहे. रमई राम के दो बेटियां हैं.
रमई राम के निधन पर नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, 'उनकी सामाजिक कार्यों में गहरी अभिरूचि थी. दलित और वंचितों के उत्थान के लिए वह लगातार सक्रिय थे. उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में बड़ी क्षति हुई है. उनसे हमारा बेहद पुराना रिश्ता था. उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत तौर पर दुःख पहुंचा. उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति दें.'
तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट किया, 'वरिष्ठ समाजवादी नेता, पूर्व मंत्री और 9 बार विधायक रहे आदरणीय रमई राम जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. वह कर्मठ, समर्पित राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता थे. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे.'
(PTI इनपुट्स के साथ)

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










