
बाहर होने की नौबत... बल्लेबाजी पर शोर, लेकिन टीम इंडिया की बॉलिंग भी कम 'विलेन' नहीं
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की बल्लेबाजी चर्चा में है, लेकिन गेंदबाजी की निरंतरता कम देखी गई. वरुण, बुमराह और अक्षर ने विकेट लिए, लेकिन डेथ ओवर्स में हार्दिक और शिवम ने रन रोकने में उतनी पकड़ नहीं दिखाई.
टीम इंडिया के मौजूदा अभियान में बहस का केंद्र लगभग पूरी तरह बल्लेबाजी बनी हुई है. पावरप्ले में स्ट्राइक रेट, स्पिन के खिलाफ अप्रोच, लेफ्ट-राइट संतुलन, आक्रामकता बनाम धैर्य- हर सवाल बल्ले के इर्द-गिर्द घूम रहा है. लेकिन इस शोर के बीच एक अहम मुद्दा अपेक्षाकृत शांत है- क्या गेंदबाजी उन निर्णायक ओवरों में उतनी प्रभावी रही है, जहां टी20 मैच हाथ से निकलते हैं?
टी20 क्रिकेट सिर्फ तेज शुरुआत या विस्फोटक फिनिश का खेल नहीं है. असली फर्क मिडिल ओवर्स और डेथ फेज में पड़ता है और यहीं भारत की कहानी थोड़ी जटिल नजर आती है.
आंकड़े क्या कहते हैं?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाजों के आंकड़े इस प्रकार हैं -
वरुण चक्रवर्ती – 5 मैच, 10 विकेट, इकॉनमी 6.81
जसप्रीत बुमराह – 4 मैच, 7 विकेट, इकॉनमी 5.30

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









