
बालों को बनाना चाहते हैं घना तो ये तरीके आएंगे काम, हेल्दी होंगे आपके हेयर्स
AajTak
अगर आप भी लंबे, काले और घने बाल चाहते हैं तो आप अपने रूटीन में कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं. यहां हम आपको तीन ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जो बालों को हेल्दी बनाती हैं.
हर कोई लंबे, काले, घने और स्वस्थ बाल चाहता है. लेकिन खराब लाइफस्टाइल और खानपान का असर शरीर, स्किन के साथ बालों पर भी पड़ता है. अक्सर ही झड़ते-झड़ते बाल बेहद पतले हो जाते हैं. ऐसे में इन पतले बालों को मोटा करने के लिए आप कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं. यहां हम आपको कुछ घरेलू उपायों को बता रहे हैं जिन्हें बालों के लिए बेहद असरदार माना जाता है. इन नुस्खों का इस्तेमाल आसान है और इनसे बालों के झड़ने की दिक्कत दूर होगी और पतले बाल घने होने लगेंगे. साथ ही, ये नुस्खे नए बाल उगाने में भी मदद करते हैं.
आंवले का सेवन
बालों के लिए आंवले का सेवन बेहद असरदार हो सकता है क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है. अगर आप रोजाना आंवला खाते हैं तो इससे आपकी स्किन और हेयर दोनों अच्छे होंगे. बालों की देखरेख में आंवले का इस्तेमाल काफी कॉमन है. आंवला से बालों को एक नहीं बल्कि कई गुण मिलते हैं जो बालों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं. आंवला और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाएं. जब पेस्ट गाढ़ा बन जाए तो इसे सिर पर लगाएं और कुछ देर बाद हेयर वॉश करें.
मेथीदाना का इस्तेमाल
मेथीदाना भी स्किन और बालों के लिए काफी अच्छा होता है. इसका सेवन आपको हेल्दी बाल दिलाने में मदद कर सकता है. मेथी के दाने रात में भिगोएं और सुबह पीस लें. मेथी पीसने पर जो पेस्ट बने, उसे बालों पर आधा घंटा लगाए रखने के बाद धो लें. बालों को जड़ों से सिरों तक पोषण देते हैं मेथी के दाने.
नारियल तेल और करी पत्ते का पेस्ट नारियल के तेल और करी पत्ता का पेस्ट बालों को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकता है. इसके लिए एक कटोरी में नारियल का तेल लें और उसमें करी पत्ते डालकर आंच पर पकाएं. कुछ देर पकाने के बाद आंच बंद कर दें. ध्यान रहे कि करी पत्ते पककर काले हो जाएं. इस तेल को हल्का ठंडा करने के बाद सिर की चंपी करें. हफ्ते में 2 से 3 बार इस तेल से चंपी करें और एक से डेढ़ घंटे बाद सिर धो लें. इससे बाल स्वस्थ, मजबूत और घने होंगे.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









