
बारिश के हाई-लेवल चांस! भारत-पाकिस्तान मैच पर पड़ सकता है मौसम का असर... जानें कोलंबो में कैसा रहेगा वेदर?
AajTak
मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान के मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. इस मुकाबले के दिन बारिश की संभावना काफी अधिक जताई जा रही है. मैच के दौरान आसमान में घने बादल छाए रह सकते हैं. तापमान करीब 30 डिग्री तक बने रहने की उम्मीद है.
मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला शुरू से चर्चा का विषय बना हुआ है. इस बार की चर्चा खास तौर पर मैच होने-न-होने को लेकर बनी हुई थी. हाल ही में पाकिस्तान ने भारत से खेलने के लिए कई शर्तें भी रखी. कुल मिलाकर मैच कैंसल होने की बातें शुरू से ही हवा पकड़ रही थी.
अब यह सबसे बड़ा हाई-वोल्टेज क्लैश रविवार 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होना है, लेकिन अब इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. मैच के दिन घने बादल और बारिश की संभावना जताई जा रही है.
वेदर बनाएगा मैच को मुश्किल स्काईमेट वेदर के मुताबिक, कोलंबो की गर्म और ह्यूमिड कंडीशंस प्लेयर्स की स्टैमिना और डिसीजन मेकिंग की परीक्षा ले सकती है. आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच शुरू में बल्लेबाजों को सपोर्ट करने के लिए जानी जाती है, लेकिन मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, पिच स्लो हो जाती है.
मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स का राज देखने को मिल सकता है. ऐसे में पिच के बदलते व्यवहार के साथ एडजस्ट करना और मौसम के बदलावों से निपटना एक बड़ा चैलेंज बन सकता है.
यह भी पढ़ें: अभी हल्की बारिश बाकी है! दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम... जानें वेदर
कोलंबो का वेदर

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








