
बारापुला फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराकर स्कॉर्पियो पलटी, एक की मौत-छह घायल
AajTak
दिल्ली के बारापुला फ्लाईओवर पर आधी रात स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसे में 26 वर्षीय हर्ष की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए. सभी घायलों को PCR वैन से एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली के बारापुला फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. 12 जनवरी की आधी रात करीब 2.30 बजे पीसीआर कॉल के जरिए पुलिस स्टेशन एसएलसी को सूचना मिली कि बरापुला फ्लाईओवर के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई है. बताया गया कि गाड़ी में पांच से छह लोग सवार थे.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई घायल या शिकायतकर्ता मौजूद नहीं मिला. बाद में जानकारी मिली कि सभी घायलों को पहले ही पीसीआर वैन के जरिए अस्पताल पहुंचाया जा चुका है.
बारापुला फ्लाईओवर पर दर्दनाक सड़क हादसा
इसके बाद एम्स ट्रॉमा सेंटर से मेडिको लीगल केस की सूचना पुलिस को मिली. अस्पताल में कुल सात लोगों को भर्ती कराया गया था. इनमें निखिल, गगन उम्र 19 वर्ष, हर्ष उम्र 26 वर्ष, भीषम उम्र 25 वर्ष, युवराज उम्र 20 वर्ष, मान उम्र 16 वर्ष और हिमांशु उम्र 23 वर्ष शामिल हैं.
डॉक्टरों ने जांच के दौरान 26 वर्षीय हर्ष को मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय स्कॉर्पियो गाड़ी हर्ष चला रहा था. गाड़ी बरापुला फ्लाईओवर के अंत में रिंग रोड की ओर जाते समय डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद वह पलट गई.
एक शख्स की मौत कई घायल

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









