
बाबर आजम ने रच दिया नया इतिहास... टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली का ये 'महारिकॉर्ड' टूटा
AajTak
विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और वो भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं. विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में भी बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया था. कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में 38 अर्धशतक लगाए थे.
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने रविवार (1 फरवरी) को टी20 इंटरनेशनल में एक नया इतिहास रच दिया. बार मेन्स टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. इस मामले में उन्होंने भारतीय दिग्गज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
31 वर्षीय बाबर आजम ने यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में हासिल की, जो लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया. बाबर ने इस मुकाबले में 36 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए, जिसमें तीन चौके के अलावा एक छक्का शामिल रहा. यह बाबर आजम के टी20I करियर का 39वां अर्धशतक था.
इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 38 अर्धशतक लगाए थे. कोहली ने साल 2024 में भारत की वर्ल्ड कप जीत के बाद टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया था. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 37 अर्धशतक दर्ज हैं. वहीं पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 31 अर्धशतकों के साथ चौथे और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर 29 अर्धशतकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं.
मेन्स टी20I में सबसे ज्यादा अर्धशतक बाबर आजम (पाकिस्तान)- 39 विराट कोहली (भारत)- 38 रोहित शर्मा (भारत)- 37 मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)- 31 डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)- 29
बाबर आजम मेन्स टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने 132 पारियों में 4505 रन स्कोर किए हैं. इस दौरान उनका औसत 39.51 और स्ट्राइक रेट 128.38 रहा है. इस फॉर्मेट में उनके नाम 3 शतक भी दर्ज हैं. बाबर की रिकॉर्डतोड़ पारी की बदौलत पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20I में अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. पाकिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए.य
इस मुकाबले में सैम अयूब पाकिस्तान के लिए टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने 37 गेंदों पर 56 रन बनाए, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल रहे. वहीं शादाब खान ने सिर्फ 19 गेंदों पर 46 रन ठोकते हुए टीम के स्कोर को मजबूत किया. टारेगट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 96 रनों पर ही सिमट गई. यानी पाकिस्तान ने 111 रनों से जीत हासिल की और सीरीज में कंगारुओं का 3-0 से क्लीन स्वीप किया.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








