
बांग्लादेश में ISKCON के सचिव पर राष्ट्रद्रोह का केस, झंडे के अपमान का लगा आरोप
AajTak
बांग्लादेश में इस्कॉन ग्रुप के एक प्रमुख चेहरा चिन्मय दास के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज किया गया है. चिटगांव जिले में कल शाम को चिन्मय दास ब्रह्मचारी के साथ 19 अन्य हिंदू संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया.
बांग्लादेश में इस्कॉन ग्रुप के प्रमुख चेहरों में से एक चिन्मय दास के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज किया गया है. चिटगांव जिले में बुधवार (20 अक्टूबर) शाम को चिन्मय दास ब्रह्मचारी के साथ 19 अन्य हिंदू संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है.
चिन्मय दास पर 25 अक्टूबर को चिटगांव में आयोजित एक रैली के दौरान बांग्लादेश के राष्ट्रीय झंडे की अवमानना और अपमान करने का आरोप लगाया गया है. चिटगांव पुलिस ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश के राष्ट्रीय झंडे के ऊपर इस्कॉन का भगवा पताका फहराया गया.
इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है. चिन्मय दास ब्रह्मचारी बांग्लादेश में इस्कॉन ट्रस्ट के सचिव हैं और हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए लगातार रैलियों और प्रदर्शनों का आयोजन कर रहे हैं.
बांग्लादेश की सरकार ने लिया एक्शन
बांग्लादेश की सरकार ने चिन्मय दास के खिलाफ राष्ट्रद्रोह और साजिश का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज किया है. चिन्मय दास ने बताया कि रैली के दिन कुछ लोगों ने चांद-तारे वाले झंडे पर भगवा पताका फहराई थी, जबकि उन्होंने साफ किया कि चांद-तारे का झंडा बांग्लादेश का राष्ट्रीय झंडा नहीं है.
चिन्मय दास ने आज तक को बताया कि उन्हें यह नहीं पता कि झंडा लगाने वाले कौन थे, लेकिन अगर कोई असामाजिक तत्व था, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर अवामी लीग का समर्थक होने और भारतीय खुफिया एजेंसी (Raw) के साथ मिलकर बांग्लादेश के खिलाफ काम करने के आरोप लगाए जा रहे हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











