
बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ एक और फरमान, अब अजान के वक्त लाउडस्पीकर पर पूजा-पाठ पर बैन
AajTak
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में गृह मामलों के सलाहकार और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने ऐलान किया है कि अब से बांग्लादेश में अजान और नमाज के दौरान हिन्दू समुदाय के लोगों के लिए पूजा-पाठ करना और लाउडस्पीकर पर भजन सुनना प्रतिबंधित होगा. अगर कोई हिन्दू इस नियम का उल्लंघन करेगा तो पुलिस उसे बिना वारंट के गिरफ्तार कर लेगी.
बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से लगातार हिन्दू निशाने पर हैं. वहां अब तक 300 हिन्दू परिवारों और उनके घरों पर हमले हो चुके हैं. चार बड़ी घटनाओं में हिन्दुओं की मॉब लिचिंग हुई है. 10 से ज्यादा हिन्दू मन्दिरों में तोड़फोड़ और आगजनी हुई है. 49 हिन्दू टीचर्स को अलग-अलग विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से इस्तीफा देकर बाहर निकाला जा चुका है. हिन्दुओं का कत्लेआम करने वाले आतंकवादियों को जेल से छोड़ा जा रहा है और अब हिन्दुओं को दुर्गा पूजा के पंडालों में अज़ान के दौरान पूजा-पाठ करने से भी रोका जा रहा है.
दरअसल, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में गृह मामलों के सलाहकार और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने ऐलान किया है कि अब से बांग्लादेश में अजान और नमाज के दौरान हिन्दू समुदाय के लोगों के लिए पूजा-पाठ करना और लाउडस्पीकर पर भजन सुनना प्रतिबंधित होगा. अगर कोई हिन्दू इस नियम का उल्लंघन करेगा तो पुलिस उसे बिना वारंट के गिरफ्तार कर लेगी.
सरकार का ये भी कहना है कि इस फैसले का पालन उन सभी समितियों को करना होगा, जो अगले महीने 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर के बीच बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के पंडालों को स्थापित करेंगी. इन सभी पंडालों में अज़ान से पांच मिनट पहले सभी धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ को बंद करना अनिवार्य होगा और अज़ान के दौरान और नमाज के समय लाउडस्पीकर पर भजन सुनने या धार्मिक मंत्रोच्चर करने पर भी पूर्ण प्रतिबंध होगा.
यानी मुस्लिम बहुल बांग्लादेश में जब अजान के लिए मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर का इस्तेमाल होगा, तब हिन्दू अपने धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे क्योंकि हिन्दू वहां अल्पसंख्यक हैं और मुसलमान बहुसंख्यक हैं.
दुनिया में इन अल्पसंख्यक हिन्दुओं के मानव अधिकारों की बात करने वाला कोई नहीं है. जो लोग भारत में अल्पसंख्यक मुसलमानों को खतरे में बताते हैं और बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर होने वाले हमलों को प्रोपेगेंडा कहते हैं, उन लोगों को ये समझने की जरूरत है कि दोहरे मापदंड क्या होते हैं?
बता दें कि वर्ष 2017 में जब पश्चिम बंगाल में दुर्गा विसर्जन उसी दिन होना था, जिस दिन मोहर्रम का जुलूस निकलना था, उस समय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने ये फैसला किया था कि पहले मोहर्रम का जुलूस निकलेगा और बाद में अगले दिन दुर्गा विसजर्न किया जाएगा. लेकिन जिस बांग्लादेश में मुसलमान बहुसंख्यक हैं और हिन्दू अल्पसंख्यक हैं, वहां ये फैसला लिया गया है कि जब मुसलमान अपनी मस्जिदों से अज़ान के लिए लाउड-स्पीकर का इस्तेमाल करेंगे, तब हिन्दू अपने दुर्गा पंडालों में पूजा पाठ नहीं कर सकते और ये अंतर है, हिन्दू बहुल भारत में और मुस्लिम बहुल बांग्लादेश में.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











