
दीपू दास की लिंचिंग साइट पर जांच, भारत बॉर्डर पर हाई अलर्ट... बांग्लादेश पर पढ़ें ताजा अपडेट
AajTak
बांग्लादेश में उस्मान हादी की मौत के बाद हिंसा जारी है. खुलना इलाके में एक लेबर लीडर को गोली मारी गई, ढाका में लिंचिंग मामले की जांच चल रही है. हालात के मद्देनज़र भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने हाई अलर्ट जारी किया है.
बांग्लादेश में पिछले उस्मान हादी की मौत के बाद शुरू हुई उथल-पुथल रुकने का नाम नहीं ले रही है. देश भर में हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं. वहीं, सोमवार को खुलना में बांग्लादेश की नेशनल सिटिजन्स पार्टी (NCP) के एक सीनियर लेबर लीडर को सिर में गोली मार दी गई. इसके अलावा, ढाका में पुलिस उस जगह पर पहुंची है, जहां पिछले दिनों एक अल्पसंख्यक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी.
बांग्लादेश में पुलिस टीमें उस फैक्ट्री का दौरा कर रही हैं, जहां दीपू को पीट-पीटकर मार डाला गया था. मामले में अब तक 10 गिरफ्तारियां हुई हैं.
वालुका पुलिस अधिकारी और डिटेक्टिव ब्रांच फैक्ट्री में जांच कर रहे हैं.
बांग्लादेश-इंडिया बॉर्डर पर हाई अलर्ट
बीएसएफ सिक्योरिटी के सूत्रों जरिए पता चला है कि बांग्लादेश में हाल ही में हिंसा और अशांति के कारण भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. बीएसएफ ने सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है और जवान हाई अलर्ट के साथ स्थिति पर नजर रख रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 'बीएसएफ जवान का अपहरण नहीं हुआ था', अधिकारियों ने बताया- कैसे पहुंचा बांग्लादेश

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







