
बांग्लादेश के T20 वर्ल्ड कप बायकॉट से भारत को भी नुकसान... BCCI की कमाई और टूरिज्म पर पड़ेगा असर
AajTak
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बायकॉट करने पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा. अगर बांग्लादेशी टीम T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेती है, तो बीसीबी को करीब 27 मिलियन डॉलर का नुकसान होगा. साथ ही भारत पर भी कुछ असर हो सकता है.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने साफ कर दिया है कि वह आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम को भारत नहीं भेजेगा. बीसीबी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से अनुरोध किया था कि उसकी टीम के मैचों को भारत से हटाकर श्रीलंका में कराया जाए क्योंकि उसे भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंता है. हालांकि, ICC ने वर्ल्ड कप के शेड्यूल में किसी भी तरह के बदलाव से इनकार कर दिया.
इसके बाद बांग्लादेश ने सख्त रुख अपनाते हुए भारत आने से मना कर दिया।. ऐसे में अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया जाएगा.T20 वर्ल्ड कप से बाहर रहने का सबसे बड़ा नुकसान बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को होगा.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर बांग्लादेश वर्ल्ड कप में नहीं खेलता है तो उसे करीब 27 मिलियन डॉलर (लगभग ₹240 करोड़) का नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसमें ब्रॉडकास्टिंग रेवेन्यू, स्पॉन्सरशिप, सालाना क्रिकेट आय शामिल हैं. रिपोर्ट्स का दावा है कि यह नुकसान बीसीबी की सालाना कमाई का लगभग 60 प्रतिशत हो सकता है.
बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने खिलाड़ियों संग बैठक के बाद कहा कि ICC की सुरक्षा रिपोर्ट उन्हें स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा, 'हम इस बात से संतुष्ट नहीं हैं कि भारत में हमारे खिलाड़ियों, पत्रकारों और दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है. यह फैसला सरकार का है और नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.' उन्होंने यह भी जोड़ा कि बांग्लादेश अभी उम्मीद नहीं छोड़ रहा है और चाहता है कि आईसीसी न्याय करते हुए उसकी टीम को श्रीलंका में खेलने की अनुमति दे.
भारत को कितना नुकसान होगा? वैसे बांग्लादेश के इस बायकॉट से भारत को नुकसान सीमित ही होगा. भारत और बांग्लादेश पड़ोसी देश हैं और क्रिकेट को लेकर यहां जबरदस्त दीवानगी है. बांग्लादेशी फैन्स बड़ी संख्या में भारत आकर मैचों के टिकट खरीदते हैं. बांग्लादेश के ना खेलने से टिकट रेवेन्यू में कमी आएगी. टिकट बिक्री से प्राप्त राजस्व भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) क जेब में जाना था. यानी बीसीसीआई की कमाई में कुछ असर देखने को मिलेगा.
बांग्लादेश के 4 में से 3 मैच कोलकाता और 1 मैच मुंबई में निर्धारित हैं. ढाका से इन शहरों के लिए सीधी फ्लाइट्स हैं. अनुमान है कि सिर्फ कोलकाता को ही 30-60 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








