
बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर कराना मुश्किल! T20 वर्ल्ड कप से पहले असमंजस में ICC, बीसीसीआई की भूमिका अहम
AajTak
बांग्लादेशी टीम सुरक्षा कारणों से भारत में अपने टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले नहीं खेलना चाहती है. बांग्लादेश ने आईसीसी से वेन्यू बदलने का अनुरोध किया है. अब आईसीसी क्या फैसला लेगी, इसपर सबकी निगाहें हैं. वैसे अब अंतिम समय में वेन्यू में बदलाव करना आसान नहीं होगा.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के निर्देश पर बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया था. मुस्ताफिजुर को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से बाहर करने के बाद बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच रिश्ते तल्ख हो गए हैं. अब बीसीबी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से अनुरोध किया है कि उसकी टीम के टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले भारत की बजाय श्रीलंका में शिफ्ट किए जाएं.
आईसीसी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की इस मांग पर विचार तो कर सकती है, हालांकि मैचों को शिफ्ट करने का फैसला आसान नहीं होने वाला है. आईसीसी ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई औपचारिक बैठक नहीं की है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक इस फैसले में कई जटिल पहलू शामिल हैं, जिनमें बड़े स्तर की लॉजिस्टिक चुनौतियां भी शामिल हैं. ऐसे में अंतिम निर्णय में देरी हो सकती है. आईसीसी सभी तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखने के बाद ही कोई कदम उठाएगी.
यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: 'ये राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा...', बांग्लादेश ने बताई भारत में टी20 वर्ल्ड कप न खेलने की वजह
इस मामले में सह-मेजबान बीसीसीआई की भूमिका अहम मानी जा रही है. वर्ल्ड कप शुरू होने में 30 दिन से थोड़ा अधिक समय बचा है, ऐसे में पूरे शेड्यूल में बदलाव करना मुश्किल हो सकता है. यह सिर्फ बांग्लादेश नहीं, बल्कि कई टीमों को प्रभावित करेगा, जिसकी जानकारी आईसीसी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को दे सकता है.
ICC की भी कुछ मजबूरियां... अगले दो दिनों में आईसीसी अधिकारियों के बीच आंतरिक बैठकें होंगी. आईसीसी शायद मानेगी कि यह मामला मूल रूप से बीसीबी एवं बीसीसीआई के बीच का है और टूर्नामेंट से ठीक पहले क्रिकेट की सर्वोच्चा संस्था को इसमें घसीटना उचित नहीं है. फिर भी आईसीसी जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करेगी और बीसीसीबी को अपनी सीमाओं और मजबूरियों से अवगत कराएगी.
सरकारों की भूमिका भी अहम मानी जा रही है. बीसीसीआई आमतौर पर बड़े फैसलों में भारत सरकार से सलाह लेता है. ऐसे में भारत सरकार इस बांग्लादेशी अनुरोध को कैसे देखती है, यह अभी स्पष्ट नहीं है. हाल ही में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर बांग्लादेश के दौरे पर गए थे, लेकिन उससे कोई सीधा निष्कर्ष निकालना फिलहाल जल्दबाजी होगी.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








