
बहिष्कार भी फेल, शर्तें भी खारिज, फिर... नकवी ने खुद खोला पाकिस्तान के यू-टर्न का सीक्रेट
AajTak
बांग्लादेश के समर्थन में लिए गए सख्त रुख, ICC से चली लंबी बातचीत और अंततः खारिज की गई PCB की मांगों ने इस पूरे प्रकरण को क्रिकेट से ज्यादा राजनीति और दबाव की कहानी बना दिया है- जहां अंत में खेल तो होगा, लेकिन PCB की असहजता साफ नजर आती है.
टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर चला सियासी और क्रिकेटीय ड्रामा आखिरकार अपने अंजाम तक पहुंच गया. पाकिस्तान ने अपने पहले के कड़े रुख से पीछे हटते हुए 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ग्रुप मैच खेलने की पुष्टि कर दी. लेकिन यह फैसला जितना औपचारिक दिखता है, उसके पीछे उतनी ही असहज कहानी भी छुपी है- जिसका चेहरा बने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी.
पाकिस्तान सरकार ने पहले भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार किया था. इसकी वजह बताई गई थी बांग्लादेश के समर्थन में एकजुटता, जिसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. PCB ने भी उसी लाइन पर चलते हुए भारत मुकाबले के बहिष्कार की बात कही थी. मगर जैसे-जैसे समय बीता, दबाव बढ़ता गया- और वही दबाव आखिरकार यू-टर्न में बदल गया.
पर्दे के पीछे क्या बदला?
पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान, बांग्लादेश, ICC और अन्य क्रिकेट बोर्ड (जिसमें यूएई और श्रीलंका भी शामिल थे) के बीच लगातार बातचीत हुई. इन्हीं चर्चाओं के बाद सोमवार को पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर अपना रुख बदल लिया.
दिलचस्प बात यह रही कि आधिकारिक घोषणा से ठीक पहले PSL की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहसिन नकवी से सीधे सवाल पूछे गए. प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद एक इंटरव्यू में उनसे ‘बायकॉट’ और ICC से बातचीत को लेकर अंदरूनी जानकारी मांगी गई. नकवी के जवाबों ने यू-टर्न की पटकथा लगभग साफ कर दी.
- नकवी ने कहा, 'बस अब थोड़ी देर में फैसला हो जाएगा.'

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









