
बस 1 रुपये में लगाएं ये EV Charging Point, कमाएं ढेर सारी ‘लक्ष्मी'!
AajTak
देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल का चलन तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने के लिए कंपनियां शानदार ऑफर ला रही हैं. ऐसा ही एक ऑफर Revos नाम की कंपनी लाई है जिसमें महज 1 रुपये में चार्जिंग पॉइंट लगाने की सुविधा मिल रही है. इससे आप ढेरों पैसे भी कमा सकते हैं. पढ़े पूरी खबर...
इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Revos ने दिवाली के सीजन में एक बेहद शानदार ऑफर लॉन्च किया है. इसमें कंपनी अपने EV Charging Point को महज 1 रुपये में दे रही है, जिसे कोई भी व्यक्ति अपने घर-दुकान के आसपास लगाकर इस दिवाली सीजन में ‘लक्ष्मी आगमन’ का रास्ता खोल सकता है.Revos का Bolt EV Charger रीवोस कंपनी ने दुनिया का सबसे बड़ा पीयर-2-पीयर चार्जिंग नेटवर्क खड़ा करने का प्लान घोषित किया है. इसमें कंपनी अपने यूनिवर्सल Bolt EV Charger और Bolt ऑपरेटिंग सिस्टम का नेटवर्क तैयार करेगी. भारत में ये पहली बार होगा कि कोई कंपनी इतना बड़ा डेडिकेटेड IoT इनेबल EV चार्जिंग नेटवर्क तैयार करेगी. कंपनी के ये चार्जर पोर्टेबल होने के साथ-साथ हर तरह के इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज करने के काम आएंगे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












