
बस कुछ घंटे और... ड्रिलिंग का 67 फीसदी काम पूरा, 42 मीटर तक डाला पाइप... उत्तरकाशी में टनल में फंसी 41 जिंदगियों के लिए राहत भरी खबर
AajTak
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्क्यारा टनल में फंसे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. 41 जिंदगियां बचाने के लिए 42 मीटर तक एक हॉरिजेंटल पाइप डाला गया है. ड्रिलिंग का काम 67 फीसदी पूरा हो चुका है. सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों को अब पका हुआ खाना मिलने लगता है.
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्क्यारा टनल में फंसे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. 41 जिंदगियां बचाने के लिए 42 मीटर तक एक पाइप डाला गया है. ड्रिलिंग का काम 67 फीसदी पूरा हो चुका है. सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों को अब पका हुआ खाना मिलने लगता है. इसके साथ ही वीडियो कम्युनिकेशन होने से फंसे हुए लोगों का मनोबल बढ़ा है. 41 लोगों के सेफ ऱेस्क्यू को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सरकारी एजेंसियों को तैनात किया गया है. सभी को विशिष्ट कार्य सौंपे गए हैं. रेस्क्यू अभियान पर सलाह देने के लिए नेशनल और इंटरनेशनल टनलिंग एक्सपर्ट साइट पर मौजूद हैं.
NDRF-SDRF की ओर से वायर कनेक्टिविटी के साथ मॉडिफाइल कम्युनिकेशन सिस्टम डवलप किया है, ताकि मजदूरों से स्पष्ट बातचीत हो सके. सुबह अंदर मौजूद लोगों ने बताया कि वे सुरक्षित हैं. रेस्क्यू टीम को इमरजेंसी सेफ पैसेज देने के लिए 67 मीटर लंबी पाइप के जरिए निकलने का काम पूरा हो गया है.
प्रधानमंत्री ऑफिस के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने बताया कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम 6 मीटर और आगे बढ़ने में सक्षम हैं. हमें उम्मीद है कि अगले 2 घंटों में जब हम अगले चरण के लिए तैयारी करेंगे, हम बचे हुए काम को पूरा करने में सक्षम होंगे.
रेस्क्यू का काम युद्धस्तर पर जारी
NHIDCL ने ऑगर बोरिंग मशीन का उपयोग करके मजदूरों को बचाने के लिए सिल्क्यारा की तरफ से एक बोरिंग फिर से शुरू की है. आज तक 42 मीटर पाइप डाले जा चुके हैं. ड्रिलिंग मशीन के लिए एक सुरक्षात्मक कवच का निर्माण कार्य चल रहा है. SJVNL द्वारा बचाव के लिए वर्टिकल ड्रिलिंग की जा रही है. वर्टिकल रेस्क्यू टनल निर्माण के लिए SJVNL की मशीन साइट पर आ गई है, और इंस्टॉल कर दी गई है. THDCL द्वारा बरकोट साइड से ड्रिलिंग की जा रही है. टीएचडीसी ने बारकोट छोर से एक सुरंग का निर्माण शुरू कर दिया है, जिसमें चार विस्फोट पहले ही पूरे हो चुके हैं, जिसके परिणामस्वरूप 9.10 मीटर बहाव हुआ है. प्रतिदिन तीन धमाके करने की कोशिश की जा रही है.
कई स्तर पर रेस्क्यू जारी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










