बर्बादी का डर, ICC का खौफ और डिप्लोमेसी... पाकिस्तान ने कैसे छोड़ा भारत संग बायकॉट का राग?
AajTak
भारत-पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप मैच का बायकॉट पाकिस्तान ने ICC के प्रेशर, संभावित आर्थिक नुकसान और डिप्लोमेसी के बाद वापस लिया. ICC ने मैच ना खेलने पर सख्त चेतावनी दी थी. बांग्लादेश और श्रीलंका की अपीलों तथा करोड़ों की कमाई दांव पर होने के कारण पाकिस्तान को यू-टर्न लेना पड़ा.
भारत-पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप मैच का बायकॉट पाकिस्तान ने क्यों वापस लिया. ICC की सख्त चेतावनी का क्या असर पड़ा. बांग्लादेश और श्रीलंका की अपीलों का क्या असर पड़ा, आइए इस पूरे एपिसोड को समझते हैं.
भारत-पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप मुकाबला कई दिनों की अनिश्चितता के बाद फिर से तय हो गया है. पाकिस्तान ने फरवरी 15 को होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच के बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया. करीब 10 दिन तक चले इस गतिरोध के बाद आखिरकार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और पाकिस्तानी सरकार को यू-टर्न लेना पड़ा.
मामले की शुरुआत तब हुई जब पाकिस्तान ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया. पाकिस्तान का तर्क था कि सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत यात्रा से इनकार करने पर बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर करना 'अनुचित' है.
हालांकि इस फैसले पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने तुरंत कड़ा रुख अपनाया. ICC ने साफ कहा कि किसी ग्लोबल टूर्नामेंट में चुनिंदा मैच खेलने से इनकार करना खेल की निष्पक्षता और प्रतिस्पर्धात्मकता को कमजोर करता है. साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि ऐसे फैसलों के पाकिस्तान क्रिकेट पर लंबे समय तक असर हो सकते हैं.
इसके बाद ICC, PCB, BCB और अन्य सदस्य बोर्ड्स के बीच लगातार बैठकें हुईं. लाहौर में हुई इन चर्चाओं में साफ कर दिया गया कि भारत-पाक मैच रद्द होने से ICC और कई बोर्ड्स को भारी व्यावसायिक नुकसान होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मुकाबला पूरे टूर्नामेंट की सबसे बड़ी कमाई वाला मैच है.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी पाकिस्तान से अपील की कि वह वैश्विक क्रिकेट के हित में अपने फैसले पर पुनर्विचार करे. वहीं श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने PCB को पत्र लिखकर याद दिलाया कि मुश्किल समय में पाकिस्तान ने उनका साथ दिया था. SLC ने यह भी बताया कि कोलंबो में होने वाला यह मैच श्रीलंका की अर्थव्यवस्था और पर्यटन के लिए कितना अहम है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









