
बरेली: चाइनीज मांझे पर बैन की मांग को ले कर बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने लिखा सीएम योगी को पत्र
ABP News
चाइनीज मांझे के इस्तेमाल से लगातार हो रहे हादसों के बाद अब उस पर प्रतिबंध लगाने के लिए बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है.
बरेली पतंग मांझे के लिए भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. बरेली के मांझे के चाहने वाले हर जगह मिल जायेंगे लेकिन कुछ लोगों ने इस मांझे की धार को कम करने का काम किया है. बरेली में इन दिनों चाइनीज मांझे से कई लोग घायल हुए है जिसके बाद अब पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और ड्रोन कैमरे से पतंग उड़ाने वालों पर नजर रखी जा रही है. वहीं जान लेवा होते चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाने के लिए बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है.More Related News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












